1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी ने द. अफ्रीकी फैन से ना मिल पाने पर मांगी माफी

बिग बी ने द. अफ्रीकी फैन से ना मिल पाने पर मांगी माफी

 Written By: PTI
 Published : Nov 09, 2015 02:15 pm IST,  Updated : Nov 09, 2015 02:35 pm IST

मुंबई: व्हीलचेयर पर आई दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली महिला प्रशंसक से नहीं मिल पाने के कारण अमिताभ बच्चन बहुत दुखी हैं। 73 साल के बच्चन हर रविवार को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा में

बिग बी ने द. अफ्रीकी...- India TV Hindi
बिग बी ने द. अफ्रीकी फैन से ना मिल पाने पर मांगी माफी

मुंबई: व्हीलचेयर पर आई दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली महिला प्रशंसक से नहीं मिल पाने के कारण अमिताभ बच्चन बहुत दुखी हैं। 73 साल के बच्चन हर रविवार को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा में अपने प्रशंसकों से मिलते हैं। और उन्हीं में से एक थी ये महिला फैन जिससे न मिल पाने का बिग बी को मलाल है।

ये भी पढ़ें- महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में पूरे किए 46 साल

पीकू स्टार ने इसके लिए अपनी प्रशंसक से माफी मांगी है साथ उन्होंने कहा कि वह किसी और समय उससे मिलने की पूरी कोशिश करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, "प्रिय महिला से भीड़ में नहीं मिल पाने के कारण मैं उससे माफी मांगता हूं... लेकिन प्रयास करूंगा..."

Big B

अभिनेता का कहना है कि उनके प्रशंसक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपने घर के बाहर जमा लोगों की कुछ तस्वीरों के साथ बच्चन ने ट्वीट किया है, "मेरे जीवन को जीने लायक बनाने वाले सभी लोगों के लिए मेरा प्रेम और स्नेह...."

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन