1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी मंडाना है शादीशुदा!

OMG 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी मंडाना है शादीशुदा!

 Published : Oct 16, 2015 09:32 pm IST,  Updated : Oct 16, 2015 09:41 pm IST

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9' प्रतिभागी मंडाना करीमी शो शुरु होने के 4 दिनों के भीतर ही काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। जहां एक तरफ वह बिग बॉस के घर में रोशेल राव और कीथ

OMG 'बिग बॉस 9' की...- India TV Hindi
OMG 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी मंडाना है शादीशुदा!

नई दिल्ली:- 'बिग बॉस 9' प्रतिभागी मंडाना करीमी शो शुरु होने के 4 दिनों के भीतर ही काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। जहां एक तरफ वह बिग बॉस के घर में रोशेल राव और कीथ सेक्वेरा के बीच लड़ाई की वजह बनती जा रही हैं वहीं दूसरी ओर घर के बाहर उनकी शादी की खबरें चर्चा में आ रही हैं।

मंडाना के इंस्टाग्राम अकांउट से उनके मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें साफतौर पर दिख रहा है कि वह 4 साल पहले मॉडल ललित तेहलान के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: कीथ के प्यार के लिए लड़ पड़ीं मंडाना और रोशेल

इस सर्टिफिकेट में छपी हुई जानकारी के अनुसार इन दोनों ने 18 जनवरी 2011 को आर्य समाज तरीके से शादी की थी। मंडाना से जब उस समय इस मामले में बात की गई थी तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।

मंडाना का यह मैरिज सर्टिफिकेट वर्ष 2011 में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, लेकिन अब जब मंडाना बिग बॉस की प्रतिभागी बन चुकी हैं तो यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है।

मंडाना ने एक रिपोर्ट में कहा था कि, आपके पास जो सर्टिफिकेट है वह सही नहीं हो सकता, हां, मै ललित को डेट जरुर कर रही हूं लेकिन हमने अभी तक शादी नहीं की है और न ही अभी हम इस बारे में कोई प्लानिंग कर रहे हैं।

बिग बॉस के घर में जहां रोशेल, मंडाना और कीथ के बीच बढ़ती हुई नजदीकियों को लेकर परेशान है वहीं अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि रोशेल, मंडाना की शादी की खबर पर कैसी प्रतिक्रिया देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन