1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: शो में दिखा अब तक का सबसे रोमांचक नॉमिनेशन

Bigg Boss 9: शो में दिखा अब तक का सबसे रोमांचक नॉमिनेशन

 Published : Jan 05, 2016 05:28 pm IST,  Updated : Jan 05, 2016 05:29 pm IST

कलर्स चैनल और सलमान खान की होस्टिंग वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस डबल ट्रबल' अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। और सोमवार को बिग बॉस के घर में सबसे रोचक नॉमिनेशन देखने को मिला।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

नई दिल्ली:- कलर्स चैनल और सलमान खान की होस्टिंग वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस डबल ट्रबल' अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। और सोमवार को बिग बॉस के घर में सबसे रोचक नॉमिनेशन देखने को मिला।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: प्रिस और नोरा के लिए बिग बॉस ने प्लान की रोमांटिक डेट

इस घर में वैसे तो हर छोटी से छोटी बात को लेकर झगड़े होते ही रहते हैं और नॉमिनेशन से पहले इन सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होना तो आम सी बात हो गई है। बीते सोमवार को बिग बॉस के घर में हर हफ्ते की तरह नॉमिनेशन प्रक्रिया की गई लेकिन इस बार बिग बॉस ने इस नॉमिनेशन को और ज्यादा रोचक बना दिया। उन्होंने सोमवार को बिग बॉस के घर का दरवाजा खोल दिया और सभी सदस्यों से किन्ही दो प्रतिभागियों का नाम फुटबॉल पर लिखकर उसे घर के मुख्य द्वार से बाहर फेकनें के लिए कहा गया। नॉमिनेशन की प्रक्रिया किश्वर से शुरु की गई और सभी सदस्यों ने एक दूसरे को नॉमिनेट किया।  

पिछले हफ्ते नोरा फतेही और सुय्यश राय के घर से बाहर जाने के बाद शो में सिर्फ 7 सदस्य किश्वर मर्चेंट, प्रिंस नरुला, कीश सेक्वेरा, रोशेल राव, प्रिया मलिक, ऋषभ सिंहा और मंदना करीमी ही रह गए हैं। इन प्रतिभागियों में से प्रिंस और मंदना को छोड़कर सभी सदस्य इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं वहीं दूसरी तरफ कीथ को अतिम चरण  तक के लिए शो में नॉमिनेट कर दिया गया है।

बिग बॉस के सीजन 9 की जब शुरुआत हुई थी तब इसे दर्शकों से कोई खास पसंद नहीं किया था, लेकिन जैसे जैसे ये शो अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचता जा रहा है लोग इसे काफी पसंद करने लगे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन