1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: रोशेल और कीथ की होगी सगाई!

Bigg Boss 9: रोशेल और कीथ की होगी सगाई!

 Published : Jan 12, 2016 07:21 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 07:22 pm IST

कलर्स चैनल का सबसे लेकप्रिय और सलमान खान की होस्टिंग वाला शो 'बिग बॉस डबल ट्रबल' अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो का हर एपिसोड पहले से कई ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है।

rochelle- India TV Hindi
rochelle

नई दिल्ली:- कलर्स चैनल का सबसे लेकप्रिय और सलमान खान की होस्टिंग वाला शो 'बिग बॉस डबल ट्रबल' अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो का हर एपिसोड पहले से कई ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। और अब खबर आई है कि शो के लव बर्डस कीथ और रोशेल नेशनल टेलीविजन पर सगाई करने वाले हैं। 12 जनवरी के एपिसोड में रोशेल, कीथ को प्रपोज करती हुई नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: एक्स-कंटेसटेंट इमाम सिद्दीकी देंगे प्रतिभागियों को ट्रबल

रोशेल और कीथ के रिश्ते बारे में सभी जानते ही हैं। लेकिन नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज करने का आइडिया रोशेल का नहीं बल्कि हाल ही में घर में आए सदस्य इमाम सिद्दीकी का है। इमाम, रोशेल को एक टास्क देंगे जिसमें उन्हे कीथ को प्रपोज करना है। साथ ही उन्हें कीथ को नेशनल टेलीविजन पर सगाई करने के लिए भी मनाना होगा।

अब देखना यह होगा कि इस पर कीथ कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। वह पूरी जनता के सामने शो में रोशेल के साथ सगाई करने के लिए तैयार होते हैं या नहीं ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा। लेकिन ये दोनों फिनाले तक पहुंचने के लिए अगर शो में सगाई कर भी लेते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

'बिग बॉस 6' के फाइनलिस्ट इमाम को एक हफ्ते के लिए शो में लाया गया है। शो में मौजूद प्रतिभागियों को उनकी चुनौतियों का सामना करना होगा और जो भी प्रतिभागी अपनी सहनशक्ति के साथ उनके सामने खड़ा रहेगा उसे फिनाले तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

इनसे पहले करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल और सारा खान-अली मर्चेंट ने भी बिग बॉस के शो में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था। सिर्फ इतना ही नहीं सारा और अली ने तो बिग बॉस के शो में शादी भी कर ली थी फिर रोशेल और कीथ को तो सिर्फ सगाई ही करनी है।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन