1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इन जोड़ियों को बच्चे न होने का मलाल नहीं

बॉलीवुड की इन जोड़ियों को बच्चे न होने का मलाल नहीं

 Published : Aug 08, 2015 04:56 pm IST,  Updated : Aug 08, 2015 05:58 pm IST

नई दिल्ली: कहते हैं कि घर में बच्चे हों तो रौनक रहती है। बच्चों की पालने-पोसने की खुशी को हर कोई महसूस करना चाहता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि शादीशुदा जिंदगी

india tv

3. शबाना आजमी और जावेद अख्तर: शबाना आजमी और जावेद साहब का कहना है कि उनके 31 साल की शादी की सफलता का राज उन दोनों के बीच की अच्छी दोस्ती है। इन दोनों के बेशक कोई बच्चे नहीं है फिर भी इनके रिश्ते में एक दूसरे के लिए बेशुमार प्यार और इज्जत है। जावेद अख्तर के उनकी पहली पत्नी हनी इरानी से दो बच्चे फरान और जोया अख्तर है लेकिन शबाना आजमी मां नहीं बन पाईं। जब शबाना आजमी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी संतान न होने का कोई मलाल होता है? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने भी बाकी सभी शादीशुदा जोड़ो की तरह अपने बच्चों का सपना देखा था। लेकिन कुछ मेडिकल वजहों से वह मां नहीं बन सकती। इससे उन्हें काफी ठेस लगती है। कुछ वक्त वह इसके कारण दुखी भी रहीं थी। लेकिन तब उन्होंने खुद को समझाया कि हर इंसान को दुनिया में सब कुछ नहीं मिल पाता। शबाना का कहना है कि अगर उनके अपने बच्चे होते तो उनका जीवन शायद कुछ अलग ही होता। काफी समय पहले उन्होंने कहा था कि मां होना ही एक महिला के जीवन का शिखर नहीं है। बच्चे कोख में जन्म लेते हैं, परंतु दिल में पलते हैं और आंखों में बड़े हो जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन