
गोलमाल 3 बनाम एक्शन रीप्ले- 2010 में एक बार फिर दो बड़ी फिल्मों की टक्कर हुई । रोहिट शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म गोलमाल 3 ने लोगों को खूब हंसाया और एक सफल फ्रैचाइजी होने की वजह से भी लोगों का भरोसा इस पर था ही। फिल्म ने कुल 107 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस किया था। वहीं एक्शन रिप्ले में खिलाड़ी कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बड़े नाम होने के बावजूद फिल्म बाक्स आफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई। हालांकि इसकी शैली भी कॉमेडी थी लेकिन अंत में इसकी कमाई केवल 48 करोड़ रुपए ही हो पाई।