1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे गर्ल सनी के हैं लाखों फैंस, लेकिन ट्विटर पर ये सेलिब्रिटी भी करते हैं सनी लियोनी को फॉलो

बर्थडे गर्ल सनी के हैं लाखों फैंस, लेकिन ट्विटर पर ये सेलिब्रिटी भी करते हैं सनी लियोनी को फॉलो

 Published : May 13, 2017 12:57 pm IST,  Updated : May 13, 2017 01:01 pm IST

सनी लियोनी आज 36 साल की हो गईं। कभी पोर्न स्टार रही सनी आज बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं। जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली सनी ने अपने कई फिल्मे की हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny Image Source : PTI

नई दिल्ली: सनी लियोनी आज 36 साल की हो गईं। कभी पोर्न स्टार रही सनी आज बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं। जिस्म 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली सनी ने अपने कई फिल्मे की हैं। 'एक पहेली लीला', 'रागिनी एमएमएस 2', 'वन नाइट स्टैंड' जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय किया है।

यूं तो बॉलीवुड की लैला सनी के लाखों फैंस हैं, लेकिन कई सेलिब्रिटी भी हैं जो ट्विटर पर सनी को फॉलो करते हैं। एक वक्त था जब सनी के साथ कोई भी बड़ा स्टार फिल्म नहीं करना चाहता था। लोगों को लगता था कि सनी के साथ फिल्म करने पर उनकी इमेज खराब हो जाएगी। लेकिन सनी ने हार नहीं मानी और संघर्ष के बाद सनी आज उस मुकाम पर पहुंच गई हैं कि किसी भी सितारे को सनी के साथ काम करने से परहेज नहीं है।

हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में सनी शाहरुख के साथ लैला ओ लैला पर थिरकती नजर आई थीं।

ट्विटर पर सनी के 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी सनी के फॉलोवर्स में शामिल हैं। ऐसे ही 10 नाम हम आपको बताने वाले हैं जो सनी को फॉलो करते हैं।

sunny
sunny

1- प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी ट्विटर पर सनी लियोनी को फॉलो करती हैं। आपको बता दें 2 साल पहले एक अवॉर्ड सो के दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने प्रियंका को सनी के साथ पोज देने को कहा था, जब प्रियंका ने कहा अरे.. इसके साथ तो फोटो मत खींचो मेरी। यह सुनकर सनी लियोनी सन्न रह गई थीं। लेकिन प्रियंका ने हंसते हुए बाद में सनी के बगल में आकर खड़ी हो गई थीं।

2- सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर भी सनी लियोनी को ट्विटर पर फॉलो करती हैं।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन