1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर पॉप सिंगर रेमो फर्नाडिज के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट

मशहूर पॉप सिंगर रेमो फर्नाडिज के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट

 Published : Dec 03, 2016 05:27 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 05:27 pm IST

पॉप सिंगर रेमो फर्नांडिज हाल ही में एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर एक नाबालिग के साथ द़ुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। दरअसल एक नाबालिग से मौखिक दुर्व्यवहार के मामले में पॉप स्टार रेमो फर्नाडीस के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया है।

remo- India TV Hindi
remo

पणजी: पॉप सिंगर रेमो फर्नाडिज हाल ही में एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर एक नाबालिग के साथ द़ुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। दरअसल एक नाबालिग से मौखिक दुर्व्यवहार के मामले में पॉप स्टार रेमो फर्नाडीस के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। रेमो के खिलाफ आरोप-पत्र गुरुवार को दाखिल किया गया था।

इसे भी पढ़े:-

पुलिस इंस्पेक्टर उदय परब ने बताया कि पिछले साल गोवा चिल्ड्रन्स कोर्ट (जीसीसी) में रेमो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। परब ने यहां मीडिया को बताया, "हमने अपनी जांच पूरी कर ली है और जीसीसी के समक्ष आरोप-पत्र दाखिल किया है।"

रेमो पर महाराष्ट्र के मालवन की एक नाबालिग लड़की से मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। लड़की पिछले साल 15 दिसंबर को एक वार्षिक तीर्थयात्रा पर ओल्ड गोवा चर्च परिसर की ओर पैदल चलकर जा रही थी, जब एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसे कथित तौर पर रेमो का बेटा चला रहा था।

बाद में लड़की को पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। रेमो ने लड़की से मुलाकात की और उससे मौखिक दुर्व्यवहार किया। रेमो के खिलाफ गोवा चिल्ड्रन्स अधिनियम की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन