1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दीपिका’ ने की विन डीजल की तारीफ, रणवीर सिंह बोले मस्तानी पर गर्व

‘दीपिका’ ने की विन डीजल की तारीफ, रणवीर सिंह बोले मस्तानी पर गर्व

 Published : Feb 04, 2016 06:13 pm IST,  Updated : Feb 04, 2016 06:15 pm IST

बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका इन दिनों फिल्म XXX की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका का कहना है कि वह विन डीजल से दो-तीन बार ही मिली हैं

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका इन दिनों फिल्म XXX की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका का कहना है कि वह विन डीजल से दो-तीन बार ही मिली हैं और वो उन्हें बहुत ही बहुत उदार लगते हैं। उनका मानना है कि फास्ट एंड फ्यूरियस के स्टार विन डीजल बहुत ही दरियादिल इंसान है। दीपिका ने उम्मीद जताई कि उनके साथ काम करना मजेदार होगा होगा और शूटिंग के दौरान वो धमाल करेंगे।

इसे भी पढ़े: Birthday special: बैडमिंटन छूटा, हो गई 'मस्तानी' जानिए दीपिका की पूरी कहानी

दीपिका पादुकोण को उनके बॉजीराव मस्तानी के को-स्टार रणवीर सिंह और पिकू के को-स्टार इरफान ने हॉलीवुड डेब्यू के लिए शुभकामनाएं दी। रणवीर सिंह ने कहा, “हम सब को आप पर गर्व है। आप अपने हॉलीवुड की फिल्म शूट करने के लिए जा रहे हो। जो आप हमेशा से अच्छा करते रहे हो हम सब आपको शुभकामनाएं देते हैं।”

इरफान ने भी दीपिका की तारीफ करने के साथ उन्हें शुभकामनांए दी। इरफान ने कहा दीपिका के पास वो सारे गुण हैं जो एक हॉलीवुड फिल्मों के लिए होने चाहिए। दीपिका के साथ पिकू का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा हैं।

दीपिका बॉलीवुड की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक है। और  दीपिका पादुकोण के साथ हर स्टार काम करने की इच्छा जताता रहा हैं। जब दीपिका से पूछा गया कि फिल्म बॉजीराव मस्तानी में उनको रणवीर से ज्यादा पैसे मिले या नहीं? इस बात पर  दीपिका पादुकोण ने कहा मुझे नहीं पता।

गौरतलब है कि दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में इंट्री ली थी। दीपिका लगातार कामयाबी की सीढ़िया चढ़ती जा रही हैं। दीपिका की हाल ही में रिलीज फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। हॉलीवुड में दीपिका से पहले प्रियंका चौपड़ा भी अपना जौहर दिखा चुकी हैं। प्रियंका को उनकी अदाकारी के लिए पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन