1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण 'मोस्ट पॉपुलर स्टार्स इंडिया लव्स' की लिस्ट में फिर टॉप पर

दीपिका पादुकोण 'मोस्ट पॉपुलर स्टार्स इंडिया लव्स' की लिस्ट में फिर टॉप पर

 Published : Jan 21, 2021 04:35 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 04:35 pm IST

पिछले 13 सालों में दीपिका ने दर्शकों के साथ जिस तरह से अपना रिश्ता बनाया है, वह बेहद सराहनीय है।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : DEEPIKA PADUKONE

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण साल 2020 की सबसे लोकप्रिय महिला सितारों की सूची में एक बार फिर से टॉप पर हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि दीपिका इससे पहले भी इस लिस्ट में टॉप पर आ चुकी हैं। दीपिका ने अपनी हर फिल्म के साथ एक कलाकार के तौर पर अपनी काबिलियत को साबित किया है।

पिछले 13 सालों में दीपिका ने दर्शकों के साथ जिस तरह से अपना रिश्ता बनाया है, वह बेहद सराहनीय है। एक ग्लोबल स्टार के रूप में पहचान बनाने के अलावा वह अपने देश में भी काफी चर्चित हैं।

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में दीपिका कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिनमें से एक अभिनेता प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म है। इसके अलावा, वह फिल्म 'द इंटर्न' में भी शामिल हैं। इसके साथ ही दीपिका ने हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ अपनी अगली एक्शन-फिल्म 'फाइटर' की भी घोषणा की है।

फिल्म 'मारीच' में एक बार फिर साथ दिखेंगे अनीता हसनंदानी और तुषार कपूर 

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सिरी पर अंकिता लोखंडे ने शेयर किए अनदेखे वीडियो, कहा- मेरे पास सिर्फ यही...

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन