1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन क्या साथ आने वाले हैं नजर? दोनों के ट्विटर चैट से मिला हिंट

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन क्या साथ आने वाले हैं नजर? दोनों के ट्विटर चैट से मिला हिंट

 Published : Jan 07, 2021 05:32 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 05:32 pm IST

हर बार जब भी ऋतिक और दीपिका का नाम एक साथ आता है, प्रशंसक उन्हें एक साथ फिल्म करने के लिए चीयर करने लगते हैं।

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन, deepika padukone, hrithik roshan- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन Image Source : @SPICESOCIAL1, DEEPIKA INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन दोनों ही बड़े सितारे हैं और दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि इन दोनों सितारों ने अभी तक साथ में काम नहीं किया है, ऐसे में दोनों के फैंस हमेशा ये चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों एक साथ एक फिल्म में नजर आए। अब दोनों के ट्विटर चैट से लगता है कि फैंस की उम्मीद जल्द पूरी होने वाली है। 'वॉर' अभिनेता ऋतिक रोशन ने पद्मावत की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक बहुत प्यारा संदेश साझा किया है, जो कि 5 जनवरी के दिन था। ऋतिक लिखते हैं," मेरी प्यारी दीपिका पादुकोण जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, ऐसे ही शाइन करती रहो और इस दुनिया को अपने काम से हैरान करती रहो, जैसे करती आई हो। बेस्ट विशेज। 

यूं तो, कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी लेकिन ऋतिक रोशन के इस पोस्ट ने सभी प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। और अब इस पोस्ट पर दीपिका की प्रतिक्रिया ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। 

अभिनेत्री ने रिप्लाई करते हुए लिखा," बहुत बहुत शुक्रिया ऋतिक रोशन, अब कुछ दिनों में एक और बड़ा सेलिब्रेशन होने वाला है।''

जहां कुछ प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेत्री एक साथ फिल्म घोषणा के संकेत दे रही है, वहीं अन्य कुछ लोगों का मानना है कि यह उत्सव ऋतिक रोशन के जन्मदिन के लिए है, जो कि कुछ दिनों में यानी 10 जनवरी के दिन है। उनके प्रशंसक उस दिन के लिए बेहद उत्साहित हैं और अभी से उलटी गिनती शुरू कर दी है। 

हालांकि, हर बार जब भी ऋतिक और दीपिका का नाम एक साथ आता है, प्रशंसक उन्हें एक साथ फिल्म करने के लिए चीयर करने लगते हैं। और, अगर यह सच है तो ये साल की सबसे अच्छी खबर होगी। दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली और अच्छे दिखने वाले कलाकार है, इसलिए हम समझ सकते हैं कि इन्हें एक जोड़ी के रूप में एक साथ देखने के लिए इतनी उत्सुकता क्यों है!

इन्हें भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जन्नत जुबैर से दिगांगना सूर्यवंशी तक, इन एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था नायरा का रोल

औरत बनने के बाद ऐसे दिखने लगे हैं डिजाइनर स्वप्निल शिंदे, सनी, दीपिका के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन