1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका की ‘XXX’ का टीजर देख गुस्साए फैंस

दीपिका की ‘XXX’ का टीजर देख गुस्साए फैंस

 Published : Jul 21, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Jul 21, 2016 03:11 pm IST

दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। उनकी इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में भी काफी उत्सुकता बनी बनी हुई है।

xxx- India TV Hindi
xxx

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। उनकी इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में भी काफी उत्सुकता बनी बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर-ट्रेलर रिलीज किया गया है दीपिका की नाममात्र मौजूदगी ही दिखाई गई है। इससे निराश उनके प्रशंसकों को आश्वासन देते हुए बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने कहा कि वे इंतजार करें क्योंकि आगामी दिनों में उनके लिए अभी बहुत कुछ आना बाकी है।

इसे भी पढ़े:-

बुधवार जारी हुए फिल्म के एक मिनट 24 सेकंड के टीजर वीडियो में विन डीजल और सैमुएल एल जैकसन पूरी तरह से छाए हुए हैं। इसमें दीपिका को ब्लेड और बंदूक चलाते हुए दिखाया गया है, लेकिन ये तीन शॉट्स से ज्यादा नहीं हैं।

‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को धैर्य रखने की सलाह दी, साथ ही कहा कि इतनी जल्दी किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे अभी फिल्म रिलीज होने में काफी समय है और आगामी दिनों में अभी बहुत कुछ आना बाकी है।

दीपिका राजधानी में एक फैशन शो में शिरकत करने आईं थी। दीपिका ने कहा, “फिल्म रिलीज होने में 6 माह से अधिक का समय है। धैर्य रखें, इंतजार करें और देखें। हम थोड़े-थोड़े दिनों में एक नया अभियान शुरू करेंगे।“ इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म कई साल बाद आ रही है। फिल्म जेंडर केज (डीजल) की वापसी पर है और ट्रेलर इस पर ही आधारित है। धीरे-धीरे हम फिल्म से जुड़े और भी तथ्य जारी करेंगे।

ट्रिपल एक्स श्रृंखला की पहली दो फिल्में 2002 और 2005 में आई थी। इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म का निर्देशन डी जे कारूसो ने किया है। फिल्म में डोनी येन, रूबी रोज, निना डोर्बेव और रोरी मैक्केन जैसे सितारे भी हैं। ‘XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ 20 जनवरी 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन