1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपशिखा ने एक्स हसबैंड के खिलाफ दर्ज करवाया घरेलू हिंसा का केस

दीपशिखा ने एक्स हसबैंड के खिलाफ दर्ज करवाया घरेलू हिंसा का केस

 Published : Mar 10, 2016 07:46 pm IST,  Updated : Mar 10, 2016 08:29 pm IST

'बिग बॉस 8' की प्रतिभागी रह चुकी टेलीविजन की जानी मानी अदाकारा दीपशिखा नागपाल ने एक्स हसबैंड केशव अरोड़ा के खिलाफ बंगूर नगर के थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है।

deepshikha- India TV Hindi
deepshikha

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 8’ की प्रतिभागी रह चुकी टेलीविजन की जानी मानी अदाकारा दीपशिखा नागपाल ने एक्स हसबैंड केशव अरोड़ा के खिलाफ बंगूर नगर के थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। दीपशिखा ने बताया, केशव दो दिन पहले उनके घर गए थे और उनसे पैसे मांगने लगे। लेकिन जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया तो केशव उन्हें बुरी तरह से मारने लगे। दीपशिखा ने आगे बताया कि, "उसने मुझे इतना मारा कि मेरे नाक से खून आने लगा और मेरे शरीर पर भी कई चोटें आईं। यहां तक की मेरे चेहरे पर सूजन भी आ गई है।

इसे भी पढ़े:- हॉलीवुड की हॉट मॉडल्स जो आ सकती है बिग बॉस 9 में

उसे लगा कि वह एक आदमी है तो मेरे साथ कुछ भी कर सकता है और मैं चुपचाप इसे बर्दाश करती रहूंगी। लेकिन नहीं अब मैं उसे इसका सबक सिखाउंगी।" खबरों की मानें तो ये भी कहा जा रहा है कि दीपशिखा को इतना पीटा गया है कि उनसे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा।

deepshikha
deepshikha

केशव, दीपशिखा के दूसरे पति हैं। उन्होंने पहली शादी जीत उपेंन्द्र से की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे विधिका और विवान हैं। जीत से अलग होने के बाद दीपशिखा ने केशव से शादी कर ली। लेकिन पिछले साल खबर आई थी कि ये दोनों भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इसके कुछ वक्त के बाद खबर आने लगी कि इनके बीच सब ठीक हो गया और दोनों ने एक दूसरे से सुलह कर ली है। लेकिन अब दोनों एक दूसरे अलग हो चुके हैं।

दीपशिखा ‘कोयला’, ‘बादशाह’, ‘रिश्ते’ और ‘पार्टनर’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 2013 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में केशव के साथ हिस्सा ले चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन