1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में शुरुआत के लिए डायना पेंटी ने इस चीज को दिया श्रेय

बॉलीवुड में शुरुआत के लिए डायना पेंटी ने इस चीज को दिया श्रेय

 Published : Oct 04, 2016 01:07 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 01:07 pm IST

डायना पेंटी पिछले दिनों आई अपनी 'हैप्पी भाग जाएगी' को लेकर काफी प्रशंसा हासिल कर रही हैं। डायना ने बॉलीवुड में प्रवेश के लिए मॉडलिंग को श्रेय दिया है। डायना ने 2005 में पूर्णकालिक मॉडलिंग करियर की शुरुआत की।

diana- India TV Hindi
diana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी पिछले दिनों आई अपनी 'हैप्पी भाग जाएगी' को लेकर काफी प्रशंसा हासिल कर रही हैं। डायना ने बॉलीवुड में प्रवेश के लिए मॉडलिंग को श्रेय दिया है। डायना ने 2005 में पूर्णकालिक मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। दिग्गज भारतीय डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर डायना ने मॉडलिंग में सफल करियर स्थापित कर लिया। इसके मद्देनजर उन्होंने होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म कॉकटेल (2012) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

इसे भी पढ़े:-

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में प्रवेश करने का श्रेय वह मॉडलिंग को देंगी तो, उन्होंने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हां, बिल्कुल। इसलिए मैं यहां पहले स्थान पर हूं। मैं इसके लिए आभारी हूं।"

हिंदी फिल्म उद्योग में मॉडलिंग के जरिए कदम रखने वालों में ऐश्वर्या राय बच्चन, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, सोनू सूद और बिपाशा बसु जैसे नाम शामिल हैं।

डायना ने कहा, "मॉडलिंग को एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है तों हां, और क्यों नहीं। मुझे खासकर भारत में एक मॉडल के रूप में महसूस होता है कि आप सिर्फ इसे (मॉडलिंग) कर सकते हैं और इसके जरिए फिल्मों में जाना एक स्वभाविक प्रगति है।" डायना का कहना है कि बहुत से लोग फिल्मों में प्रवेश पाने के लिए मॉडलिंग शुरू करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन