1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायना पेंटी को नहीं है इस बात का कोई मलाल

डायना पेंटी को नहीं है इस बात का कोई मलाल

 Published : Sep 05, 2016 06:41 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 06:41 pm IST

डायना पेंटी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में वह पंजाब की एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आई थी।

diana- India TV Hindi
diana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आ चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में वह पंजाब की एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। डायना ने इस फिल्म में लंबे वक्त के बाद एक फिर से पर्दे पर वापसी की है। इसे लेकर उनका कहना है कि उन्हें अपने करियर में थोड़े समय के बाद वापसी करने का कोई मलाल नहीं है। डायना को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते देखा गया है। इससे पहले उन्हें 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' में देखा गया था और इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।

इसे भी पढ़े:-

डायना ने बताया, "मैंने कभी भी बुरे पल का एहसास नहीं किया और थोड़े समय के आराम के बाद वापसी पर मुझे कोई मलाल नहीं है, बल्कि मैं तो खुश हूं कि मैंने इतना लंबा इंतजार किया। मैं काफी खुश हूं कि मुझे 'हेप्पी भाग जाएगी' फिल्म मिली।"

बॉलीवुड की 30 वर्षीया अभिनेत्री डायना का कहना है कि उन्हें चार साल के अंतराल के दौरान कभी भी अजीब महसूस नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने स्वयं को काफी व्यस्त रखा हुआ था।

डायना ने कहा, "मैंने अपने कई शौक के जरिए स्वयं को व्यस्त रखा और काफी यात्रा भी की। इसके साथ ही मैं कई लोगों से मिली तथा अपनी अगली फिल्म के संबंध में कई चीजों को भी पढ़ा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन