1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Diwali Look: शिवांगी जोशी से जान्हवी कपूर तक, इस दिवाली अपनाइए सेलेब्स के ये शानदार लुक

Diwali Look: शिवांगी जोशी से जान्हवी कपूर तक, इस दिवाली अपनाइए सेलेब्स के ये शानदार लुक

 Published : Nov 03, 2021 07:40 am IST,  Updated : Nov 03, 2021 02:03 pm IST

इन दिनों क्या ट्रेंड में है और किस तरह का हेयरस्टाइल बनाना है, ये सब हम आपको बताने वाले हैं। एक नजर डालिए इन हसीनाओं पर और चुनिये कौन सा लुक आप दिवाली पर अपनाना चाहेंगी।

Diwali Look- India TV Hindi
Diwali Look Image Source : INSTAGRAM

Diwali 2021: दिवाली आने वाली है और इस दिन हर कोई सबसे खूबसूरत लगना चाहता है। अगर इस दिन आप भी सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो हम आपके लिए सेलेब्स के कुछ ऐसे लुक लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप सबसे खूबसूरत लगेंगी। इन दिनों क्या ट्रेंड में है और किस तरह का हेयरस्टाइल बनाना है, ये सब हम आपको बताने वाले हैं। एक नजर डालिए इन हसीनाओं पर और चुनिये कौन सा लुक आप दिवाली पर अपनाना चाहेंगी।

Diwali Celebs Look

पेस्टल कलर आजकल ट्रेंड में हैं, इस दिवाली आप भी अवनीत कौर जैसा पेस्टल लहंगा ट्राई कर सकते हैं।

अगर आप कुछ सिंपल ट्राई करना चाहते हैं, तो इन दिनों गोल्डन सूट और उसके साथ कलरफुल दुपट्टा फैशन में हैं। आप लाल, गुलाबी किसी भी कलर के दुपट्टे के साथ गोल्ड सूट ट्राई करिए, आपके चेहरे पर भी गोल्डन निखार आ जाएगा।

हिना खान अपनी खूबसूरती के साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हिना खान ने जैसी साड़ी पहनी है ये आजकल खूब चलन में है। अलग-अलग रंग में ये साड़ी ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं, तो क्यों ना इस दिवाली कुछ ऐसा ट्राई किया जाए।

पिछली दिवाली कैटरीना कैफ ने गुलाबी साड़ी पहनी थी और बाल खुले रखकर एक बिंदी लगाई थी। आप चाहे तो ये लुक भी ्ट्राई कर सकते हैं।

लाल बनारसी साड़ी का ट्रेंड कभी नहीं जाता है, अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो इस दिवाली आप भी अपनी लाल वाली बनारसी साड़ी पहनिए। जूड़े और गजरे के साथ ये लुक पूरा करिए, यकीन मानिए आप भी बेहद खूबसूरत लगेंगी।

अगर आप ब्यूटीफुल के साथ बोल्ड भी लगना चाहती हैं तो शनाया कपूर का इंस्टाग्राम देखिए। अलग-अलग ट्रैडिश्नल ड्रेस को शनाया बेहद स्टाइल के साथ कैरी करती हैं।

शिवांगी जोशी बेहद खूबसूरत हैं साथ ही उनका ड्रेस कैरी करने का तरीका भी फैंस को बहुत लुभाता है। आप इस दिवाली शिवांगी का ये लुक भी ट्राई कर सकते हैं।

सारा अली खान अक्सर ट्रैडिशनल ड्रेस में नजर आती हैं, आप इस दिवाली कुछ ऐसा लुक भी ट्राई कर सकती हैं।

जान्हवी का ये सिंपल और एलीगेंट लुक आप पर भी खूब जंचेगा।

आप चाहे तो जान्हवी का ये लुक भी अपना सकते हैं, ये जान्हवी का पिछली दिवाली का लुक है।

कमेंट करके हमें जरूर बताइए कि कौन सा लुक आप इस दिवाली अपना रही हैं और किसका लुक आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन