1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diwali 2021: दीपावली पर हार्ट पेशेंट इन चीजों का रखें ध्यान, सेहत पर पड़ सकता है भारी

Diwali 2021: दीपावली पर हार्ट पेशेंट इन चीजों का रखें ध्यान, सेहत पर पड़ सकता है भारी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Nov 01, 2021 07:37 pm IST,  Updated : Nov 01, 2021 07:39 pm IST

दीवाली वाले दिन हार्ट पेशेंट को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा ना करना उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

Heart Attack- India TV Hindi
Heart Attack Image Source : INSTAGRAM/DRTIDDING_OFFICIAL

दीवाली पर दिल के मरीजों को अपना सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि पटाखों से निकलने वाला धुंआ सबसे ज्यादा हार्ट पेशेंट के लिए नुकसानदायक होता है। पटाखों में लैड होता है जिसके कारण दिल के मरीजों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पटाखों से निकलने वाला धुंआ सांस के साथ शरीर में जाता है जिससे खून के प्रवाह में रुकावट आने लगती है। दिमाग को पर्याप्त मात्रा में खून ना पहुंचने के कारण व्यक्ति स्ट्रोक का शिकार हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे चीजें बताएंगे जिनका हार्ट पेशेंट को खास ख्याल रखना चाहिए। 

Diwali 2021: दीपावली पर जमकर करें पेट पूजा, इन उपायों की मदद से हजम होगा सब कुछ

तेज आवाज वाले पटाखों से बचें दिल के रोगी

दीवाली के दिन कई लोग बहुत तेज आवाज वाले पटाखे जलाते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि हार्ट पेशेंट पटाखों से कोसों दूर रहे। पटाखों की तेज आवाज से हार्ट बीट बढ़ने का खतरा हो सकता है। जिससे कि हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।

Heart Attack
Image Source : INSTAGRAM/ONTHEWARDSHeart Attack 

ना लें ज्यादा स्ट्रेस
दीवाली पर घर में काम काज ज्यादा हो जाता है। ऐसे में कई लोग कामकाज का इतना ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं कि उनके दिल की धड़कन असंतुलित हो जाती है। इससे दिल पर ज्यादा दवाब पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए तनाव लेने से बचें।

Diwali 2021: 'अस्थमा' के मरीजों को दीवाली पर धुएं और प्रदूषण से बचाएंगे ये टिप्स

ना भूलें दवा लेना
दिल के मरीज दवाइयों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। नियमित दवा लें और हो सके तो दीवाली वाले दिन पटाखों के शोर से दूर रहें।

पूरी लें नींद
दीवाली वाले दिन हर एक के घर में इतना ज्यादा काम बढ़ जाता है कि लोग नींद पूरी नहीं लेते। अगर आप भी ये करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा करना दिल के मरीजों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।