मुंबई: रिएल्टी शो बिग बॉस से चर्चा में आई स्वीडिश ग्रीक अभिनेत्री एली अवराम ने कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ शीघ्र काम करना चाहेंगी लेकिन वह ऐसा तभी करेंगी जब उनसे सही फिल्म के लिए संपर्क किया जाएगा।
सलमान का एली से लगाव किसी से भी नहीं छुपा
बिग बॉस के सातवें सीजन में हिस्सा लेकर 25 वर्षीय एली लाइम लाइट में आई थी। शो के दौरान ही एली को सलमान को जानने का मौका मिला। सलमान शो के होस्ट थे। 49 वर्षीय बजरंगी भाईजान स्टार का एली से लगाव किसी से भी नहीं छुपा है।
मीडिया से बातचीत में एली ने कहा, मैं वाकई सलमान के साथ फिल्म करना चाहती हूं। मैं वाकई उनकी प्रशंसा करती हूं और मुझे भरोसा है कि सही समय आने पर ऐसा होगा।
आगे देखें : तस्वीरों में एली और उनका फिल्मी जीवन