1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी ने किया कैंसर को लेकर लोगों से ये आग्रह

इमरान हाशमी ने किया कैंसर को लेकर लोगों से ये आग्रह

 Published : Apr 26, 2017 06:39 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 06:39 pm IST

इमरान हाशमी कुछ वक्त पहले अपने पहले 4 साल के बेटे को वर्ष 2014 में कैंसर की बीमारी से जुझते हुए देख चुके हैं। यह समय इमरान और उनकी पत्नी प्रवीण शाहनी के लिए काफी मुश्किल था। हालांकि उन्हें पहले ही चरण में बेटे के कैंसर के बारे में पता चल गया था...

emraan- India TV Hindi
emraan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी कुछ वक्त पहले अपने पहले 4 साल के बेटे को वर्ष 2014 में कैंसर की बीमारी से जुझते हुए देख चुके हैं। यह समय इमरान और उनकी पत्नी प्रवीण शाहनी के लिए काफी मुश्किल था। हालांकि उन्हें पहले ही चरण में बेटे के कैंसर के बारे में पता चल गया था और उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ है। हाल ही में  इमरान ने कहा है कि कैंसर का पहले पता लगाना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने लोगों से समय रहते जांच कराने का आग्रह किया। इमरान ने कहा, "भले ही लोग कैंसर को लेकर जागरूक हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों द्वारा कैंसर का पता लगाने के लिए इसकी जांच जरूरी है।"

बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने और अपनी कहानी बताने के लिए इमरान ने पिछले वर्ष 'द किस ऑफ लाइफ' नाम की एक किताब भी लिखी थी। इसमें उन्होंने बेटे के साथ कैंसर से लड़ी जंग के बारे में बताया है। इमरान बुधवार को नागपुर में आयोजित एक संगोष्ठी 'एव्री लाइफ मेट्रसस- एक जीवन, स्वास्थ्य जीवन' संगोष्ठी में भाग ले रहे हैं। यह लोकमत समूह और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल द्वारा चलाई जा रही एक पहल है।

उनका मानना है कि कैंसर की जांच ही बचाव की कुंजी है। बता दें कि इमरान वर्तमान में मिलन लूथरिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बादशाहो' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। VIDEO: परिणीति को गाने के लिए नहीं है किसी ऑटो ट्यून की जरूरत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन