1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर ने बताई 'रॉक ऑन 2' के बारे में कुछ खास बातें

फरहान अख्तर ने बताई 'रॉक ऑन 2' के बारे में कुछ खास बातें

 Published : Nov 10, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 08:12 pm IST

फरहान अख्तर के अभिनय से सजी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। यह 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है उन्होंने अपनी इस फिल्म से फिल्मी पारी शुरू की थी और अब वह एक बार फिर आदित्य श्रॉफ के किरदार को पर्दे पर निभाने जा रहे हैं।

farhan- India TV Hindi
farhan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के अभिनय से सजी फिल्म रॉक ऑन 2 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। यह 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है उन्होंने अपनी इस फिल्म से फिल्मी पारी शुरू की थी और अब वह एक बार फिर आदित्य श्रॉफ के किरदार को पर्दे पर निभाने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'रॉक ऑन 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आदित्य की जिंदगी इन 8 वर्षो में काफी बदल गई है, वह मुंबई से शिलांग चले गए हैं। फिल्म के संगीत में भी बदलाव देखने को मिल रहा है, पहले की तुलना में फिल्म के संगीत को ठंडा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन फरहान कहते हैं कि पिछली फिल्म के गाने रिलीज के बाद हिट हुए थे और इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- PM मोदी के फैसले पर अब जॉन अब्राहम ने कही ये बात

फरहान अख्तर ने विशेष बातचीत में फिल्म की कहानी के बारे में पूछने पर बताया, "फिल्म 'रॉक ऑन 2' में किरदार वही हैं, लेकिन कहानी काफी हद तक आगे बढ़ गई है। यह फिल्म पिछली फिल्म की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है। फिल्म में मेरा किरदार आदित्य श्रॉफ मुंबई से शिलांग आ गया है, जहां मैंने एक गांव को गोद ले लिया है और कई समस्याओं से जूझता हुआ आगे बढ़ रहा हूं।"

यह पूछने पर कि वह मुंबई छोड़कर शिलांग क्यों चले गए? इस पर वह कहते हैं, "यह तो फिल्म देखने पर पता चलेगा। काफी हद तक कहानी इसके ईद-गिर्द घूमती है।" फरहान कहते हैं, "रॉक ऑन में हमने कॉलेज के दिनों में 'मैजिक बैंड' बनाया था जो अब भी बरकरार है और जादू बिखेर रहा है। फिल्म की कहानी के अनुरूप शिलांग को चुना गया है।"

दोनों फिल्मों के संगीत में काफी अंतर है। फरहान कहते हैं, "दोनों फिल्मों के संगीत में अंतर इसलिए है, क्योंकि समय बदल गया है और किरदारों में परिपक्वता आ गई है। 'रॉक ऑन' का संगीत भी बेमतलब नहीं था। उन गानों में युवाओं का जोश झलकता था लेकिन अब किरदार परिपक्व हुए हैं तो उसी लिहाज से संगीत में भी बदलाव नजर आ रहा है।"

वह आगे कहते हैं, "रॉक ऑन को उसके गानों की वजह से याद किया जाता है। आपको याद होगा कि फिल्म की रिलीज से पहले 'रॉक ऑन' के गानों की आलोचना हो रही थी। मुझे याद है कि मैं घंटों फेसबुक पर बैठा आलोचकों से बहस करता रहता था, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद लोगों को संगीत पसंद आया और उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा ही होगा। इसलिए कि हमने न उस समय गानों को जबरन फिल्म में ठूंसा था और न ही अब ठूंसा है।"

इस फिल्म में किरदारों के बीच किस तरह का संबंध है? इस सवाल पर वह कहते हैं, "पिछली फिल्म में किरदारों के बीच मनमुटाव था, इस फिल्म में एक हादसे की वजह से किरदारों के संबंधों में तनाव जरूर है। मैजिक बैंड का जिया (श्रद्धा कपूर) पर प्रभाव और संगीत के फिल्म के प्रभाव के ईद-गिर्द यह ताना-बाना बुना हुआ है, लेकिन किरदारों के बीच बांड पहले की तुलना में मजबूत ही हुआ है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन