1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी, फिल्म दोनों से पैसा बना रहे राम कपूर

टीवी, फिल्म दोनों से पैसा बना रहे राम कपूर

 Written By: IANS
 Published : May 07, 2015 01:14 pm IST,  Updated : May 07, 2015 01:16 pm IST

मुंबई: अभिनेता राम कपूर टीवी के साथ फिल्मों से भी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। राम ने दोनों माध्यमों के बीच संतुलन बना रखा है। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने

टीवी, फिल्म दोनों से...- India TV Hindi
टीवी, फिल्म दोनों से पैसा बना रहे राम कपूर

मुंबई: अभिनेता राम कपूर टीवी के साथ फिल्मों से भी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। राम ने दोनों माध्यमों के बीच संतुलन बना रखा है। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाले कई अभिनेताओं का मानना है कि फिल्मों की तुलना में टीवी पर अच्छा पैसा मिलता है, लेकिन राम ने आईएएनएस को बताया, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैं अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया हूं, जहां मुझे टीवी और फिल्मों दोनों से अच्छा पैसा मिल रहा है। लेकिन मैं अन्य टीवी कलाकारों की राय को समझ सकता हूं। क्योंकि फिल्मों में मेरे शुरुआती पांच सालों में मेरी भी यही स्थिति थी।"

उन्होंने कहा, "उस समय टीवी पर अच्छा मेहनताना मिलता था और फिल्मों से मिले पैसे जेब खर्च की तरह लगते थे। अब, मैंने थोड़ी तरक्की की है और मैं अच्छा पैसा कमा रहा हूं।"

राम जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में नजर आने वाले हैं, जो शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

राम का कहना है, "सौभाग्य से मुझे अलग-अलग तरह की भूमिका करने का मौका मिल रहा है। मैं तीन और फिल्में कर रहा हूं और सभी फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन