मुंबई: पुलिस ने एक महिला का पीछा करने के मामले में अभिनेता सलमान खान के एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत दर्ज कराने वाली महिला सलमान की सेहत से जुड़ी कंसलटेंट है। ओशीवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया, हमने अब्दुल्ला खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर सोशल नेटवर्किंग साइट तथा फेसबुक एवं इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए शिकायकर्ता से संपर्क करने का निरंतर प्रयास करने का आरोप है।
FIR में अब्दुल्ला खान को सलमान खान का रिश्तेदार बताया गया है।
शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि अब्दुल्ला ने उसके सामने शादी की पेशकश की थी, लेकिन उसने इंकार कर दिया। बाद में अब्दुल्ला उसका पीछा करने लगा।
उसके खिलाफ सेक्शन 506,509,427,66(a)(c)66 और 354 (D) के तहत मामला दर्ज हुआ है। अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।