1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'शेरशाह' का पहला लुक पोस्टर, करण जौहर बना रहे हैं फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'शेरशाह' का पहला लुक पोस्टर, करण जौहर बना रहे हैं फिल्म

 Published : Jan 16, 2020 10:11 am IST,  Updated : Jan 16, 2020 10:11 am IST

करण जौहर ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर 'शेरशाह' का लुक पोस्टर शेयर किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा...- India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'शेरशाह' का पहला लुक पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है और इस मौके पर एक्टर ने अपने चाहने वालों को एक सौगात दी है। अपने 35वें जन्मदिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिल्म 'शेरशाह' का लुक पोस्टर शेयर किया है। यह फिल्म कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की रियल लाइफ पर बेस्ड है। ट्विटर पर अपनी फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा है- ''बहादुरी और बलिदान के रंगों को बड़े परदे पर प्रस्तुत करने में गर्व महसूस हो रहा है। कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की अनसुनी सच्ची कहानी लेकर आ रहे हैं। शेरशाह 3 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।"

सिद्धार्थ ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले इस किरदार को निभाने के लिए अपनी खुशी जाहिर की थी। सिद्धार्थ ने कहा था- "यह कुछ ऐसा है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक महत्वाकांछी  परियोजना की तरह है। इसे विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जो दक्षिण के एक शानदार निर्देशक हैं। वह इसके साथ अपनी हिंदी शुरुआत कर रहे हैं। "

सोनम कपूर शेयर किया Uber लंदन संग अपना डरावना अनुभव- 'मैं बुरी तरह हिल गई'

कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत कारगिल युद्ध के दौरान उनके अनुकरणीय साहस के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वह 24 साल की छोटी उम्र में शहीद हो गए।

यहां पढ़िए- कौन हैं कैप्टन विक्रम बत्रा जिनका रोल निभा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा?

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन