1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिन्दी फिल्मों में काम करने को लेकर फ्रीडा पिंटो ने कही ये बात

हिन्दी फिल्मों में काम करने को लेकर फ्रीडा पिंटो ने कही ये बात

 Published : Nov 22, 2016 07:49 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 07:49 pm IST

फ्रीडा पिंटो ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। उस फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर से भी सम्मानित किया जा चुका है। बॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं...

freida- India TV Hindi
freida

मुंबई: बॉ़लीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। उस फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर से भी सम्मानित किया जा चुका है। बॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं फ्रीडा को इसके बाद हिन्दी फिल्मों में अभिनय करते हुए नहीं देखा। इसे लेकर हाल ही में फ्रीडा ने कहा कि हिंदी फिल्मों में काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

 

IIFA में फ्रीडा पिंटो को मिलेगा 'INTERNATIONAL ICON' अवॉर्ड

 

उन्होंने कहा, "मुझे हिंदी भाषा की फिल्मों में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो अर्ध मारवाड़ी फिल्म 'तृष्णा' में काम कर चुकी हूं, जबकि मुझे यह भाषा बोलनी तक नहीं आती। मैंने इसे सीखा था।" उन्होंने कहा, "बात यह नहीं है कि फिल्म में कौन है। मेरे लिए फिल्म की कहानी जरूरी है।"

फ्रीडा ने हाल ही में यह बात गूगल वर्चुअल प्रदर्शनी 'वोमेन इन इंडिया: अनहर्ड स्टोरीज' के मौके पर कही। अपनी फिल्म के बारे में 32 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, "इस साल मेरी एक शानदार फिल्म आने वाली है। यह भारतीय निर्देशक तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित है। वह 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के निर्माताओं में से एक रह चुके हैं। उन्होंने 'लव सोनिया' जैसी फिल्म का निर्माण किया है। इसमें अनुपम खेर और आदिल हुसैन भी प्रमुख भूमिका में हैं। इसलिए हां, मैं हिंदी भाषी फिल्म कर रही हैं और हिंदी बोलती भी हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन