नई दिल्ली: अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि 'गोलमाल' फ्रेंचाइज की पांचवी फिल्म नहीं बनाने का कोई कारण ही नहीं बनता और निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म बनाने के लिए बाध्य हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या 'गोलमाल-5' बनेगी तो अरशद ने यहां आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि ऐसा होगा..मुझे एक तरह से ऐसा महसूस होता है कि रोहित शेट्टी एक प्रकार से 'गोलमाल' बनाने के लिए बाध्य हैं। देश में हर कोई चाहता है कि वह 'गोलमाल-5' बनाए।"
Related Stories
अभिनेता की हाल ही में फिल्म 'फ्रॉड सैयां' रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि 'गोलमाल' फ्रेंचाइज मजेदार और प्यारा है।
अरशद (50) फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
यहां देखें अन्य खबरें
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की फिल्म 'वॉन्टेड' यूट्यूब पर हुई रिलीज, मिले लाखों व्यूज
सोशल मीडिया पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के गाने ने मचाई धूम, वीडियो वायरल
काजल राघवानी के जलवे देख खेसारी लाल यादव का बढ़ गया बीपी, वीडियो वायरल