1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार राजकुमार को GOOGLE ने DOODLE बनाकर किया याद

सुपरस्टार राजकुमार को GOOGLE ने DOODLE बनाकर किया याद

 Published : Apr 24, 2017 12:07 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 12:07 pm IST

सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाने वाला गूगल ने सोमवार को कन्नड़ के सुपरस्टार और सिंगर राजकुमार की 88वीं जयंती पर एक विशेष डूडल के जरिए उन्हें याद किया है। इस डूडल में राजकुमार फिल्म थिएटर में पर्दे पर नजर आ रहे हैं और उनके सामने पूरा थिएटर...

rajkumar- India TV Hindi
rajkumar

बेंगलुरू: दुनियाभर में सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाने वाला गूगल ने सोमवार को कन्नड़ के सुपरस्टार और सिंगर राजकुमार की 88वीं जयंती पर एक विशेष डूडल के जरिए उन्हें याद किया है। इस डूडल में राजकुमार फिल्म थिएटर में पर्दे पर नजर आ रहे हैं और उनके सामने पूरा थिएटर उनके प्रशंसकों के भरा हुआ दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि राजकुमार का जन्म कर्नाटक में 24 अप्रैल 1929 को हुआ था। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम अंबरीश सिंगनल्लुरू पुट्टास्वमैय्या मुथुराजू नाम था लेकिन फिल्मों में पदार्पण करने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राजकुमार रख दिया।

OMG! इतनी बदल चुकी हैं 'मोहरा' की ये एक्ट्रेस, तस्वीरें उड़ा देंगी होश

राजकुमार ने अपने चार दशक लंबे करियर में 200 फिल्में की हैं। उन्होंने 1954 में कन्नड़ फिल्म 'बेडर कन्नप्पा' से अपनी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें आखिरी बार वर्ष 2000 में आई फिल्म 'शब्दवेधी' में देखा गया था। उनका पूरा जीवन कन्नड़ सिनेमा को समर्पित रहा। उन्होंने सिर्फ एक तमिल फिल्म 'श्री कालहस्तीस्वरा महात्यम' की।

rajkumar
rajkumar

 राजकुमार के लोकप्रिय फिल्मों में 'रणधीर कंटीरवा', 'कविरत्न कालिदास', 'जेडारा बेल' और 'गोवरी' हैं। एक सफल अभिनेता होने के अलावा वह लोकप्रिय गायक भी थे उन्होंने लगभग 300 गाने गाए हैं। उन्हें पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वह 76 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने वर्ष 2006 में आखिरी सांस ली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन