नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आ गया हीरो' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म के एक प्रमोशन इवेंट पर गोविंदा ने अपनी प्रोफेश्नल लाइफ ने जुड़ी कई बातों के बारे में खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बेहद बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए। यहां उन्होंने कभी अपने करीबी दोस्त रहे डेविड धवन के जुड़ी भी कुछ बातें बताई, जो काफी चौंकाने वाली थीं। उन्होंने डेविड धवन के साथ अपने बिगड़ते रिस्तों के बारे में खुलासा किया।
इसे भी पढ़े:-
- शरद केलकर ने किया भंसाली पर हमला करने वाले राजपूतों के समर्थन
- जब वरुण धवन से तुलना करने पर भड़क पड़े गोविंदा, कही ये बड़ी बात
- ‘Jolly LLB 2’ Movie Review: शानदार अभिनय और कॉमेडी, लेकिन कमजोर कहानी
वर्ष 1990 में गोविंदा, डेविड धवन के साथ बॉलीवुड की 'जोड़ी नंबर 1' दे चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षो में दोनों के समीकरण बिगड़ गए हैं। उन्होंने बताया, “मैं डेविड धवन के साथ 17 फिल्मों में काम कर चुका हूं।" इस बारे में गोविंदा ने कहा, "जब मैंने डेविड से कहा कि मुझे लेकर 18वीं फिल्म बनाएं तो उन्होंने मेरा विषय ले लिया और इसका शीर्षक 'चश्मे बद्दूर' रखा। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में ऋषि कपूर को कास्ट किया।"
गोविंदा ने कहा, "उसके बाद मैंने उनसे कहा कि मुझे अतिथि भूमिका में ही ले लें, तो उन्होंने इससे भी मना कर दिया। उसके बाद कई सालों से उनसे मेरी मुलाकात नहीं है। मैंने उनसे लगातार आग्रह करता रहा कि वह कम से कम मेरे साथ एक शॉट तो ले लें, ताकि उनके साथ यह मेरी 18वीं फिल्म बन सके। लेकिन मुझे नहीं पता उनके दिमाग में क्या चल रहा था।"
फिलहाल गोविंदा अपनी फिल्म 'आ गया हीरो' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी यह फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।