1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग का अंतिम चरण शुरू

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग का अंतिम चरण शुरू

 Written By: IANS
 Published : Oct 26, 2015 12:47 pm IST,  Updated : Oct 26, 2015 12:50 pm IST

मुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय और आफताब शिवदासानी ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के अंतिम चरण की शूटिग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यह फिल्म पहले सीक्वल

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की...- India TV Hindi
'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग का अंतिम चरण शुरू

मुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय और आफताब शिवदासानी ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के अंतिम चरण की शूटिग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यह फिल्म पहले सीक्वल से अधिक मजेदार होगी। रितेश ने शनिवार रात ट्विटर पर लिखा, "अगर 'ग्रेंड मस्ती' फिल्म 'मस्ती' से ज्यादा मजेदार थी, तो 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' का इंतजार करो। फिल्म का आखिरी शेड्यूल शुरू।"

ये भी पढ़ें- 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फिल्म के लिए नहीं मिल रही हैं एक्ट्रेस

फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड मस्ती' 2004 की हिट फिल्म 'मस्ती' का तीसरा सीक्वल है। इस फिल्म के साथ मॉडल कंगना शर्मा बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह मिस मैक्सिम 2014 प्रतियोगिता की उपविजेता भी रह चुकी हैं।

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित 'द ग्रेट ग्रैंड मस्ती' 6 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन