मुंबई: बॉलीवुड और छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता गुरमीत चौधरी हाल ही में भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सैनिकों के साथ वक्त बिताने के लिए सीआईएसएफ मुख्यालय पहुंचे। इन सैनिकों को लेकर गुरमीत का कहना है कि देश के नागरिक हमारे जवानों की वजह से सुरक्षित महसूस करते हैं। सोमवार को सीआईएसएफ मुख्यालय पहुंचे गुरमीत ने जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा, "देश के प्रत्येक नागरिक इन्हीं जवानों की वजह से खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। चाहे जैसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़े, उनके लिए देश की सुरक्षा मायने रखती है।"
इसे भी पढ़े:-
- काजोल की 'वीआईपी 2' करेगी दर्शकों को हैरान
- Movie Review: एक्टिंग और डायलॉगबाजी का डबल डोज है शाहरुख की 'Raees'
- VIDEO: शहीदो के परिवार की मदद के लिए अक्षय ने दिया ये आइडिया
गुरमीत ने आगे कहा, "वे सच्चे हीरो हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने का मौका मिला। कलाकारों के पास रिटेक का विकल्प है, लेकिन उनके लिए 'करो या मरो' की स्थिति रहती है।"
गुरमीत ने यहां जवानों के साथ थिरकने का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने कलाकारों और अनुशासित जवानों की जिंदगी के बारे में बातचीत की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और कुछ कविताओं पर भी कुछ शब्द कहे।
सिर्फ इतना ही नहीं महिलाओं के एक समूह ने गुरमीत के सामने मार्शल आर्ट पेश किया और बचाव के कुछ तरीके दिखाए। गुरमीत ने महिला सैनिकों के साथ 'खामोशियां' और 'तू हर लम्हा' पर डांस भी किया।