1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुदकुशी की कोशिश करने वाली हरियाणवी सिंगर सपना ने खोले कई राज़

खुदकुशी की कोशिश करने वाली हरियाणवी सिंगर सपना ने खोले कई राज़

 Published : Sep 05, 2016 01:35 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 01:46 pm IST

अपनी खूबसूरत दिलकश अदाओं से युवाओं को अपना दीवाना बनाने वाली हरियाणा की एक मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में खुदकुशी की कोशिश की है। एक गाना गाने के बाद सपना के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी भद्दे कमेंट्स किए जा रहे थे।

sapna- India TV Hindi
sapna

नई दिल्ली: अपनी खूबसूरत दिलकश अदाओं से युवाओं को अपना दीवाना बनाने वाली हरियाणा की एक मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में खुदकुशी की कोशिश की है। एक गाना गाने के बाद सपना के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी भद्दे कमेंट्स किए जा रहे थे। इन्हीं आलोचनाओं से परेशान होकर उन्होंने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और अभी कोमा हैं। सपना ने सुसाइड से पहले 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपने तक्लीफों को बयां करते हुए लिखा है कि वह किस कदर परेशान थीं।

इसे भी पढ़े:- अनुष्का से रवीना तक, तीनों खान्स संग इन सभी ने किया Romance

उन्होंने लिखा, “सोशल वेबसाइट पर मेरे खिलाफ अभियान छेड़ा गया है, तमाम तरह की गलियां दी जा रही है और भद्दे-भद्दे कॉमेंट किए जा रहे हैं। इस बदनामी से मैं तंग आ गई हूं। मेरी आत्महत्या करने की वजह गुड़गांव का रहने वाला सतपाल तंवर है।“ इन 6 पन्नों की चिट्ठी में सपना ने अपनी जिंदगी की तहों को खोला है।

सपना जब भी स्टेज पर परफॉर्म करतीं तो खूब तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिलती, लेकिन एक मामले ने उन्हें इतना तोड़ दिया था कि वो जिंदगी से ही नफरत कर बैठी थी। अपनी चिट्टी में वो लिखती हैं, “मेरी आत्महत्या करने की वजह गुड़गांव का रहने वाला सतपाल तंवर है। फरवरी महीने में मैंने एक गीत 'रागीनी' गाई थी, जो कि वहां के लोगों की फरमाईश थी। मुझसे पहले कई कलाकारों ने इसे गाया है। जिसकी रिकॉर्डिंग मेरी मां ने पुलिस को दे रखी है। उन्हीं की रागीनी सुनकर मैंने लिखी और गाई। मैं कलाकार हूं, मुझे पता नहीं था जातीवाद शब्द का इस्तेमाल करना जुर्म है। मुझसे पहले किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की गई लेकिन मेरे खिलाफ सतपाल तंवर ने SC/ST एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। सोशल वेबसाइट पर मेरे खिलाफ अभियान छेड़ा गया है, तमाम तरह की गलियां दी जा रही हैं और भद्दे भद्दे कॉमेंट किए जा रहे हैं। इस बदनामी से मैं तंग आ गई हूं।“

सपना की बहन का कहना है कि, यह गाना बहुत पुराना है, अगर इस गाने से किसी को कोई आपत्ति है, तो फिर दूसरे कलाकार क्यों गाते हैं। जबकि शिकायत करने वालों का तर्क है एक खास जाति का सपना ने ‘रागीनी’ गाकर अपमान किया है, जातिसूचक गाली दी है। परिवार वाले कहते हैं, सपना माफी मांग चुकी थी रागिनी के लिए लेकिन फिर भी कमेंट आते रहे। बर्दाश्त नहीं कर पाई सपना चौधरी। अब पुलिस सतपाल तंवर से भी पूछताछ की तैयारी में है क्योंकि सुसाइड नोट में उनका नाम है।

सपना ना तो दिल की दुनिया में। ना दौलत की दुनिया में और ना ही लाइट कैमरा और एक्शन की दुनिया में नाकाम थीं हरियाणा की मशहूर डांसर और गायक सपना चौधरी। लेकिन फिर भी वो इस कदर टूट गईं कि उन्हें जिंदगी से ज्यादा मौत का रास्ता आसान लगने लगा।

सपना ने नजफगढ़ में अपने घर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल वह अस्पताल में अपनी सांसो के साथ संघर्ष कर रही हैं। उन्हें बचाने के हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान की सबसे ऊंची अदालत ने संविधान से मिली अभिव्यक्ति की आजादी को नया अर्थ, नई आवाज़ दी थी। सोशल मीडिया पर किसी की आलोचना में लिखी गई इबारतें किसी भी हुकूमत को जेल भेजने का हक नहीं देंगी। लेकिन इस घटना ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है बंदिशों के खत्म होने से कहीं कुछ लोग बेलगाम तो नहीं हो गए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन