1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म संग शाहरुख के क्लैश पर बोले इम्तियाज

अक्षय कुमार की फिल्म संग शाहरुख के क्लैश पर बोले इम्तियाज

 Published : Apr 26, 2017 05:05 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 05:07 pm IST

शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म को फिलहाल ‘द रिंग’ के नाम से पुकारा जा रहा है, लेकिन...

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म को फिलहाल ‘द रिंग’ के नाम से पुकारा जा रहा है, लेकिन यह अस्थायी शीर्षक है इम्तियाज अब भी अपनी इस का नाम तय नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म का नाम अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। जल्द ही इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा।

इम्तियाज ने ऋचा चड्ढा निर्मित फिल्म 'खून आली चिट्ठी' की स्क्रीनिंग के दौरान कहा, "फिल्म का नाम तय करना बाकी है, हमारे पास कुछ समय है। 11 अगस्त को फिल्म रिलीज होने जा रही है, इसलिए हम जल्द ही नाम की घोषणा करेंगे।" बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ फिल्म के टकराव के बारे में फिल्मकार ने कहा कि साल में महज 52 हफ्ते होते हैं और 52 से ज्यादा फिल्में बनती हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराना कोई बड़ी बात नहीं है।

फिल्म 'तमाशा' के निर्देशक ने लघु फिल्मों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें लघु फिल्मों में दिलचस्पी है। उन्होंने इस प्रकार की 2 फिल्में बनाई है और वह अधिक फिल्में बनाना चाहते हैं। इसमें अलग कहानी को दिखाना वह दिलचस्प मानते हैं। फिल्मकार ने कहा कि लघु फिल्म और फीचर फिल्म, दोनों का अलग प्रभाव है। लघु फिल्में अचार की तरह होती हैं, एक समय यह बेहद प्रभावी होती हैं, लेकिन आप इन्हें लंबे समय तक नहीं खा सकते। इसके लिए सब्जियों की जरूरत पड़ती है, जो कि लंबी अवधि वाली फिल्में हैं। फिल्मकार का मानना है कि दोनों प्रकार की फिल्में जरूरी हैं। सलमान खान के बॉडीगार्ड्स करते थे ऐसी हरकत, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन