1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए इम्तियाज को विदेश में शूटिंग करना लगता है मुश्किल

...तो इसलिए इम्तियाज को विदेश में शूटिंग करना लगता है मुश्किल

 Published : Nov 22, 2016 05:25 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 05:25 pm IST

इम्तियाज अली ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मे देकर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से सराहना बटोर चुके हैं। इम्तियाज का कहना है कि...

imtiaz- India TV Hindi
imtiaz

पणजी: बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मे देकर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से सराहना बटोर चुके हैं। इम्तियाज की फिल्मों की जहां एक तरफ दिलों को छू लेती हैं वहीं वह अपनी फिल्मों में विभिन्न खूबसूरत विदेशी जगहों को दिखाने के लिए भी मशहूर हैं। इम्तियाज का कहना है कि जैसा अधिकांश लोग मानते हैं उससे उलट विदेश में शूटिंग करना आसान नहीं है।

इसे भी पढ़े:- 

एनएफडीसी (नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन) फिल्म बाजार के एक सत्र के दौरान निर्देशक ने कहा, "विदेशों में शूटिंग करना कम मुश्किल नहीं है। वास्तव में यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह देश कितना नौकरशाही वाला है। उदाहरण के लिए, मध्य यूरोप फिल्मांकन के लिए मुफीद जगह है और वे शूटिंग के लिए फिल्म निर्देशकों का स्वागत करते हैं।"

उन्होंने कहा, "दूसरी ओर लंदन में शूटिंग करना मुश्किल हैं, क्योंकि एक निर्देशक के रूप में दृश्यों को फिल्माने के दौरान आप स्वतंत्र महसूस नहीं करते।" इम्तियाज के अनुसार, जगह के लिहाज से अलग-अलग चुनौतियां सामने आती हैं। अपने देश में गांव में शूटिंग के दौरान शराबी लोगों का झुंड यूनिट को परेशान कर सकता है।

निर्देशक ने 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'हाइवे' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में खूबसूरत जगहों को फिल्माया है। इम्तियाज ने बताया कि यात्रा के दौरान वह खुद को आजाद महसूस करते हैं और अगर उनके मन में कोई किरदार या कहानी उभरती है, तो उसकी बाद में रचना भी करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन