1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स में 'मसान' को फिप्रेसी पुरस्कार

कान्स में 'मसान' को फिप्रेसी पुरस्कार

 Written By: IANS
 Published : May 24, 2015 02:33 pm IST,  Updated : May 24, 2015 02:36 pm IST

कान्स: 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शनिवार को भारतीय फिल्मकार नीरज घेवन की फिल्म 'मसान' को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (फिप्रेसी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री ऋचा

कान्स में 'मसान' को...- India TV Hindi
कान्स में 'मसान' को फिप्रेसी पुरस्कार

कान्स: 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शनिवार को भारतीय फिल्मकार नीरज घेवन की फिल्म 'मसान' को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (फिप्रेसी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि फिल्म की टीम पुरस्कृत होकर धन्य हो गई।

ऋचा ने ट्विटर पर लिखा, "कान्स में 'मसान' को अंतर्राष्ट्रीय समीक्षकों ने फिप्रेसी पुरस्कार दिया। टीम धन्य हो गई। अभिवादन के लिए मंच पर गई।"

'मसान' कान्स फिल्मोत्सव के 'अनसर्टन रिगार्ड' भाग में दिखाई गई थी।

'मसान' घेवन की पहली फिल्म है। वाराणसी की पृष्ठभूमि वाली यह फिल्म एक छोटे से कस्बे के चार लोगों की कहानियां लिए हुए है।

इसमें श्वेता त्रिपाठी, संजय मिश्रा और विकी कौशल भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन