1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुशबू को लेकर चिंतित रहता हूं : इरफान खान

खुशबू को लेकर चिंतित रहता हूं : इरफान खान

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 07:21 pm IST,  Updated : May 23, 2015 07:28 pm IST

नई दिल्ली: अपने अभिनय से सिनेप्रेमियों के दिलोदिमाग पर छा जाने और गहरा प्रभाव छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान का कहना है कि इंसान के शरीर की गंध सामने वाले के दिलोदिमाग पर काफी प्रभाव

खुशबू को लेकर चिंतित...- India TV Hindi
खुशबू को लेकर चिंतित रहता हूं : इरफान खान

नई दिल्ली: अपने अभिनय से सिनेप्रेमियों के दिलोदिमाग पर छा जाने और गहरा प्रभाव छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान का कहना है कि इंसान के शरीर की गंध सामने वाले के दिलोदिमाग पर काफी प्रभाव डालती है, इसलिए वह खुशबू को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। इरफान डियोडोरेंट ब्रांड एनवी के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं एक डियोडोरेंट पसंद इंसान हूं। यह मुझे दिनभर तरोताजा बनाए रखता है। आपके शरीर की गंध सबसे पहले सामने वाले इंसान पर प्रभाव डालती है और मैं अपनी खुशबू को लेकर काफी सतर्क हूं।"

'द नेमसेक', 'ए माइटी हार्ट', 'लाइफ ऑफ पाई', 'स्लमडॉग मिलिअनेयर', 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके इरफान ने कहा कि डियोडोरेंट का चुनाव वह हर दिन के मूड के हिसाब से करते हैं।

उन्होंने कहा, "खुशबू का चुनाव मेरे मूड और माहौल पर निर्भर करता है। यदि मैं किसी कार्यक्रम या समारोह में जा रहा हूं, तो तेज खुशबू वाला डियोडोरेंट चुनता हूं और यदि खुद को तरोताजा रखना हो, तो हल्की भीनी-भीनी खुशबू वाला डियोडोरेंट चुनता हूं।"

इरफान ने हालांकि यह भी कहा कि वह उस विचारधारा को बढ़ावा नहीं दे रहे कि यदि कोई लड़का डियोडोरेंट लगाए तो लड़कियां उसकी ओर आकर्षित होती हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि डियोडोरेंट बनाने वाली कंपनियां उपभोक्ताओं की जरूरतों को भुनाती हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि डियोडोरेंट लड़कियों को आपके पास नहीं ला सकता, उसके लिए आपको अपना खुद का खास स्टाइल अपनाना होगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन