मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर पिछले काफी सुर्खियां बनी हुई है। सोमवार को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर में कृति और सुशांत के बीच शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही है। इसमें खास बात यह थी कि इस ट्रेलर में अभिनेता इरफान खान ने आवाज दी है। नवोदित निर्देशक दिनेश विजान और इरफान एक साथ विमान यात्रा कर रहे थे, जब निर्देशक ने इरफान से पूछा कि क्या वे उनकी फिल्म के लिए वॉयस ओवर कर सकते हैं? इरफान ने इसके लिए तुरंत स्वीकृति दे दी।
- सोनाक्षी सिन्हा ने बताया बड़े सितारों संग काम करने का फायदा
- जॉनी लीवर और तुषार कपूर संग काम करने को लेकर बोलीं तब्बू
- 'Raabta' के ट्रेलर में दिखी सुशांत-कृति के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री
विजान ने एक बयान में कहा, "हमें ट्रेलर के लिए एक भविष्यवक्ता की आवाज की जरूरत थी। इरफान की आवाज शानदार है। हम विमान से जॉर्जिया की यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान मैंने इरफान से पूछा कि क्या वह 'राब्ता' के लिए छोटा सा वॉयस ओवर कर सकते हैं?"
विजान ने कहा, "वह इसके लिए राजी हो गए और इसके बारे में विस्तार से पूछा।" सुशांत और कृति पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के लव अफेयर्स की खबरें मीडिया में आनी शुरु हुई थी।