1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद 452 करोड़ के इस बंगले में रहेंगी ईशा, मुकेश अंबानी ने नहीं इन्होंने किया है गिफ्ट

शादी के बाद 452 करोड़ के इस बंगले में रहेंगी ईशा, मुकेश अंबानी ने नहीं इन्होंने किया है गिफ्ट

 Published : Nov 21, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 05:02 pm IST

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बाद 452 करोड़ के बंगले में रहने वाले हैं। दोनों 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

isha ambani- India TV Hindi
isha ambani

मुंबई: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल  आज 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ईशा और आनंद की शादी रॉयल होने वाली है इस बारे में तो सभी जानते हैं। पर क्या आपको पता है शादी के बाद ईशा और आनंद 452 करोड़ के बंगले में रहने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा और आनंद को यह बंगला आनंद के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने गिफ्ट किया है।

यह बंगला वर्ली में 5 मंजिला बना हुआ है। इस बंगले से समुद्र भी नजर आता है। यह बंगला 50 हजार स्क्वॉयर फुट में बना हुआ है।  आपको बता दें कि इस बंगले को आनंद के पिता अजल ने 2012 में हिंदुस्तान लीवर से खरीदा था। बताया जा रहा है कि इस बंगले को अनिल अंबानी और गौतम अडानी भी खरीदना चाहते थे। मगर इस बंगले को अजय पीरामल ने खरीद लिया। अनिल अंबानी ने बंगले की कीमत 350 करोड़ तो गौतम अडानी ने 400 करोड़ लगाई थी।

बंगले की बात करें तो इसमें 3 बेसमेंट जिनमें से 2 सर्विस तो एक पार्किंग के लिए है। पहले बे,मेंट में लॉन, स्वीमिंग पूल और एक मल्टीपरमज कमरा है। ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेस लॉबी और ऊपर की मंजिलों पर लिविंग, डाइनिंग हॉल, और बैडरुम हैं।

इसके साथ ही बंगले के हर फ्लोर पर अलग-अलग लाउंज एरिया, ड्रेसिंग रुम और सर्वेंट क्वाटर भी है। इस बंगले में 1 दिसंबर को पीरामल परिवार ने पूजा रखी है। फिर शादी के बाद ईशा और आनंद वहीं शिफ्ट हो जाएंगे।

आपको बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा के साथ कई बॉलीवुड हस्तियां परफार्म करते नजर आ सकते हैं।

Also read:

बारात के स्वागत के लिए घोड़े पर बैठे ईशा के दोनों भाई

ईशा की शादी में अंबानी ने पानी की तरह बहाये पैसे, जानिए कितना खर्च किया

ईशा के साथ रोमांटिक डांस करते हुए आनंद पीरामल ने गोद में उठाकर होने वाली बीवी को किया किस, देखिए वीडियो

जब दीपिका को पकड़कर ऐश्वर्या ने लगाए ठुमके

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन