1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धड़क' के 3 साल पूरे होने पर ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने साझा की यादें

'धड़क' के 3 साल पूरे होने पर ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने साझा की यादें

 Published : Jul 20, 2021 11:04 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 11:04 pm IST

जान्हवी और ईशान ने फिल्म धड़क से अपने फिल्मी करियार की शुरूआत की थी।

ishaan janhvi- India TV Hindi
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर Image Source : INSTAGRAM-JANHVI KAPOOR

 

मुंबई: ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क तीन साल पहले आज के ही दिन यानी 20 जुलाई को रिलीज हुई थी और अभिनेताओं ने फिल्म की यादें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। जान्हवी ने लिखा, धड़क. हमेशा खास। लोगों के लिए, यादें, सबक और सारा प्यार। जान्हवी ने इसी फिल्म से अपने फिल्मी करियार की शुरूआत की थी।

ईशान ने लिखा, धड़कन के तीन साल! यह हम सभी के लिए खास रहेगी, जिन्होंने इस पर काम किया है। और प्रशंसकों के लिए, फिल्म के लिए अभी भी जो प्यार बरस रहा है, उसके लिए धन्यवाद।

यह फिल्म उनकी पहली बॉलीवुड रिलीज थी। दोनों कलाकारों ने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। फैंस ने बधाई संदेशों के साथ कमेंट किया।

धड़क 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म 2016 की मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट की रीमेक है, जिसने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम प्रदर्शन किया।

इनपुट-आईएएनएस

 

इसे भी पढ़ें-

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ ने जारी किया बयान

अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तारी के बाद ट्विटर बायो में 'राइट चॉइस' लिखने को लेकर ट्रोल हुए राज कुंद्रा

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा

मॉडल सागरिका शोना सुमन ने लगाया राज कुंद्रा पर आरोप, आपत्तिजनक ऑडीशन को लेकर किया खुलासा

PHOTOS : अदालत के बाहर यूं नजर आए राज कुंद्रा, 23 तक रहेंगे पुलिस कस्टडी में

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन