1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबाली' ने फिल्म जगत में मचाया भूचाल, कलेक्शन जान हैरान रह जाएंगे आप

'कबाली' ने फिल्म जगत में मचाया भूचाल, कलेक्शन जान हैरान रह जाएंगे आप

 Published : Jul 23, 2016 02:20 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 02:20 pm IST

पूरी दुनिया में रजनीकांत के अभिनय से सजी फिल्म 'कबाली' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्सऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म की धमाकेदार शुरूआत हुई।

kabali- India TV Hindi
kabali

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में रजनीकांत के अभिनय से सजी फिल्म 'कबाली' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्सऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म की धमाकेदार शुरूआत हुई। रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' ने पूरी दुनिया में 108 करोड़ की कमाई की है। भारत में फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 22 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने मात्र एक दिन में भारत में 40 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज करवाई है।

रजनीकांत की इस फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कबाली ने आमिर खान की 'पीके' और सलमान खान की 'सुल्तान' इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। आमिर की 'पीके' फिल्म ने यूएस में ओपनिंग डे पर 1,418,817 डॉलर की कमाई थी और सलमान की हालिया रिलीज 'सुल्तान' की ओपनिंग डे कलेक्शन 784,194 डॉलर रही थी। जबकि 'कबाली' ने  यूएस में  प्रीमियर शो पर 1,922,995 डॉलर का कलेक्शन कि‍या है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी कबालीश्वरन (रजनीकांत) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह मलेशिया में अपने पत्नी रूपा (राधिका आप्टे) के साथ रहता है। यहां लोग उसे कबाली के नाम से जानते हैं। लेकिन अपनी पत्नी के साथ सुख से जिंदगी बिता रहे कबाली के साथ ऐसा क्या होता है कि उसे 25 साल के लिए जेल जाना पड़ता है। इसी के साथ फिल्म की कई दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ती है। इस बीच सजा खत्म होते ही कबाली जेल से बहार आकर जनता का मसीहा बन जाता। लेकिन ऐसा कबाली की जिंदगी में क्या हो जाता है कि उसे जेल जाना पड़ता है? जेल से बाहर आने के बाद वह ऐसा क्या करता है कि जनता का मसीहा बन जाता है। ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको एक बार तो सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन