1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हासन की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

कमल हासन की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

 Written By: IANS
 Published : Jul 14, 2016 11:24 am IST,  Updated : Jul 14, 2016 11:24 am IST

फिल्मकार कमल हासन अपने कार्यालय की सीढ़ियों से फिसलने के बाद चोटिल हो गए हैं और उनके पैर की हड्डी टूट गई है।

kamal hassan- India TV Hindi
kamal hassan

चेन्नई: अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन अपने कार्यालय की सीढ़ियों से फिसलने के बाद चोटिल हो गए हैं और उनके पैर की हड्डी टूट गई है।अभिनेता के करीबी सूत्र से आईएएनएस को बताया, "बुधवार रात वह सीढ़ियों पर थे कि अचानक वह फिसल गए। इस दुर्घटना से उनके पैर में हल्का फ्रैक्चर हुआ, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। वह अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।"

कमल ने इन दिनों अपनी आगामी हास्य फिल्म 'शबाश नायडू' की शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक लिया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। कमल की इस सप्ताहांत लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (LIFF) में शिरकत करने की योजना थी, लेकिन अब यह योजना रद्द हो गई है।

सूत्र ने बताया, "उनकी इस महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने की उम्मीद थी, लेकिन दुर्भाग्यवश अब वह समारोह में शामिल नहीं हो सकते।"

हासन द्वारा निर्देशित 'शाबाश नायडू' की शूटिंग के अगले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में होने की संभावना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन