नई दिल्ली: विशाल भारद्वाज की 1940 के दशक पर आधारित फिल्म 'रंगून' में नायिका के किरदार को लेकर कंगना रनाउत बहुत आशान्वित हैं। फिल्म में वह फिल्मी दुनिया में उनके मार्गदर्शक और उस दौर के एक मशहूर अभिनेता के साथ प्यार में पड़ जाती हैं।
अपनी हालिया 'फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्नस' की सफलता से ऊंचाई के मुकाम पर पहुंचीं।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अपनी इस अगली फिल्म में शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ दिखेंगी।
'कमीने', 'हैदर' और 'ओंकारा' जैसी विशाल की फिल्मों ने सैफ और शाहिद के करियर को नया मुकाम दिया। अभी यह देखना बाकी है कि कंगना की प्रतिभा को विशाल इस पीरियड ड्रामा में कैसे सामने लेकर आते हैं।