1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान बिगड़ी कपिल शर्मा की तबियत, अस्पताल में चल रहा इलाज

शूटिंग के दौरान बिगड़ी कपिल शर्मा की तबियत, अस्पताल में चल रहा इलाज

 Published : Jun 01, 2017 11:15 am IST,  Updated : Jun 01, 2017 11:15 am IST

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ वक्त से सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसकी वजह से वह काफी परेशान भी चल रहे थे। लेकिन अब उनकी यह परेशानी उनकी सेहत पर साफ नजर आने लगी है। हाल ही में शूटिंग के दौरान कपिल की

kapil- India TV Hindi
kapil

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ वक्त से अपने साथी कलाकारों के शो को छोड़कर जाने की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। लेकिन अब उनकी यह परेशानी उनके स्वाथ्य पर भी दिखाई देने लगी है। दरअसल बुधवार शाम को कपिल को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें ब्लड प्रेशर लो होने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जब कपिल अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में आगामी एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें बैचेनी महसूस होने लगी और उनकी तबियक बिगड़ने लगी थी इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि लगातार शूटिंग और तनाव की वजह से ही उनकी तबियत बिगड़ी है। हालांकि ऐसी भी खबर आई है कि चिंता करने वाली बात नहीं है। कपिल अब पहले से बेहतर हैं। हालांकि वह अभी भी अस्पताल में ही भर्ती हैं। बता दें कि जब कपिल की तबियत बिगड़ी तब वह दिग्गज अभिनेता परेश रावल के साथ उनकी आगामी फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' के प्रमोशन की शूटिंग कर रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कपिल अपने सह-कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में हुए झगड़े को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया, हालांकि कपिल ने सोशल मीडिया पर सुनील से माफी भी मांगी थी। लेकिन बात नहीं बन पाई।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन