1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे के जन्म के बाद क्या फिर साइज जीरो में नजर आएंगी करीना कपूर?

बेटे के जन्म के बाद क्या फिर साइज जीरो में नजर आएंगी करीना कपूर?

 Published : Feb 15, 2017 01:31 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 01:46 pm IST

करीना कपूर खान इन दिनों फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बेटे तैमूर के जन्म के केवल 4 महीने बाद करीना अप्रैल में अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरु करने वाली हैं..

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बेटे तैमूर के जन्म के केवल 4 महीने बाद करीना अप्रैल में अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरु करने वाली हैं। लेकिन इसके साथ ही वह अपने बढ़े हुए वजन को लेकर भी काफी परेशान हैं। करीना का कहना है कि गर्भावस्था के बाद वह अपने लुक को लेकर चिंतित हैं, लेकिन चाहती हैं कि उनके प्रशंसक उन्हें हर रूप में स्वीकार करें।

इसे भी पढ़े:-

करीना ने खान-पान विशेषज्ञ रजुता दिवेकर से कल सोशल मीडिया ऐप फेसबुक चैट के जरिये कहा, “मुझे पता नहीं था कि गर्भावस्था के बाद क्या करना है। मुझे नहीं मालूम था कि इसके बाद मेरे लिया क्या अच्छा रहेगा। मैं बहुत ऊर्जावान, खुश और संतुष्ट हूं। मैं काम करती हूं, बहुत लोगों से बातचीत करती हूं और हर रोज का आनंद लेती हूं।“

करीना ने कहा, “गर्भावस्था के 9 माह के दौरान मेरे चारों ओर सब कुछ बदल गया है और अब वापस पहले की स्थिति में पहुंचने में समय लगेगा। मैंने रजुता को ‘टशन’ के जीरो साइज लुक के बारे में बताया और उन्होंने कहा कि हम अभी अचानक ऐसा नहीं कर सकते, बल्कि इसे धीरे धीरे करने की जरूरत है।“

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री गर्भावस्था के बाद बढ़ते वजन के लिए अक्सर जांच करवाती रहती हैं और इसके लिए सोशल मीडिया पर भी बात करती हैं। पिछले साल दिसंबर में गर्भावस्था के बाद लोग उनके बढ़े हुए वजन के बारे में बात करते थे।

उन्होंने कहा, “कोई कैसे कह सकता है कि मेरा वजन ज्यादा है? मैं हमेशा इसके बारे में सचेत रहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे प्रशंसक मुझे हर प्रकार से स्वीकार करें।“ रजुता के अनुसार अब करीना का खान-पान नियमित कर दिया गया है और अब वह फिर से सुंदर दिखने लगी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन