1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने दम पर फिल्म को सफल बना सकती हैं कृति

अपने दम पर फिल्म को सफल बना सकती हैं कृति

 Published : Nov 22, 2016 02:19 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 02:19 pm IST

कृति कुल्हाड़ी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली हैं। कृति का कहना है कि उन्हें...

kirti- India TV Hindi
kirti

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति कुल्हाड़ी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली हैं। कृति का कहना है कि उन्हें खुद पर पूरा भरोसा है और वह अपने दम पर फिल्म को सफल बनाने की क्षमता रखती हैं। कृति के अभिनय का ही असर है कि वह मधुर भंडारकर की अगली फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

कृति ने 2010 में आई फिल्म ‘खिचड़ी: द मूवी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म ‘शैतान’ से उनकी अभिनय प्रतिभा को पहचान मिली। इन 6 सालों में कृति का करियर हालांकि उनकी अभिनय प्रतिभा और उम्मीद के अनुरूप उड़ान नहीं भर सका, लेकिन ‘पिंक’ फिल्म ने उनकी आशाओं को पंख लगा दिए। अमिताभ के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म सितंबर में प्रदर्शित हुई और खासी सफल रही।

कृति अब ‘इंदु सरकार’ नामक एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी एक कवयित्री के बारे में है जो व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह करती है। कृति ने कहा, “इससे वास्तव में लंबे समय से प्रमुख किरदार निभाने की मेरी ख्वाहिश पूरी हो गई है। मुझे लग रहा है कि मैं अपने दम पर फिल्म सफल बनाने की क्षमता रखती हूं। दरअसल इस तरह से मुझे पहले मौका मिला नहीं था।“

उन्होंने बताया, “यह एक तरह से अच्छा भी है क्योंकि पिछले कुछ सालों में मैं बेहतर हुई हूं। मैं मुख्य किरदार में हूं। इस फिल्म का हिस्सा बन कर मैं खुश हूं और इस तरह की फिल्म करने का यह सही वक्त है।“ फिल्म ‘इंदु सरकार’ देश में 1975 से 77 के बीच करीब 21 महीने तक लागू आपातकाल पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन