1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करू ने कमाए 10.15 करोड़

कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करू ने कमाए 10.15 करोड़

 Published : Sep 26, 2015 05:03 pm IST,  Updated : Sep 27, 2015 09:34 am IST

नई दिल्ली- स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा की डैब्यू फिल्म 'किस किसको प्यार करू' बॉक्स आफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और पहले दिन इसने 10.15 करोड़ का बिजनेस कर बॉलीवुड की कई

कपिल शर्मा की किस...- India TV Hindi
कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करू ने कमाए 10.15 करोड़

नई दिल्ली- स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा की डैब्यू फिल्म 'किस किसको प्यार करू' बॉक्स आफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और पहले दिन इसने 10.15 करोड़ का बिजनेस कर बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। मनोरंजन वेबसाइट bollywoodhungama के अनुसार फिल्म ने 10.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है जो काफा सराहनीय है। फिल्म ने अक्षय कुमार की बेबी (9.3 करोड़), कंगना रनाउत की तनु वेड्स मनु (8.85 करोड़) सैफ-कैटरीना अभिनीत फैंटम (8.45 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए साल की बेस्ट ओपनिंग लिस्ट में आठवां पायदान हासिल किया है। नीचे देखिए चार्ट-

इस कामयाबी के पीछे कपिल शर्मा की लोकप्रियता को श्रेय दिया जा सकता है क्योंकि फिल्म को समीक्षकों द्वारा अच्छी रेटिंग्स नहीं मिली है लेकिन कपिल की कॉमिक टाइमिंग की वजह से अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित ये फिल्म देखने लायक बनी है। वहीं कल बकरीद की छुट्टी भी थी जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों की तरफ खिंचे चले गए।

ये भी पढ़ें- वेलकम बैक बनी तीसरी बड़ी ओपनर, दो दिन में कमाए 31.40 करोड़

अब आगे के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट होती है कि नहीं। दूसरी तरफ मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' और कुणाल खेमू स्टारर 'भाग जॉनी' की बॉक्स आफिस पर शुरुआत काफी खराब रही हैं।

पिछले हफ्ते रिलीज हुई कंगना-इमरान स्टारर 'कट्टी-बट्टी' ने एक हफ्ते में 22.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब सभी की निगाहें अगले सप्ताह रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' और 'तलवार' पर टिकी है जिसमें से कॉमेडी फिल्म होने की वजह से अक्षय कुमार स्टारर से ज्यादा उम्मीदें है। खैर कौन ज्यादा चलती है, वो तो तभी पता चलेगा जब ये दोनों रिलीज होती हैं।

Kis Kisko

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन