1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लारा 'सिंह इज़ ब्लिंग' में इस हीरो के साथ काम करने को लेकर हैं उत्‍साहित

लारा 'सिंह इज़ ब्लिंग' में इस हीरो के साथ काम करने को लेकर हैं उत्‍साहित

 Published : May 02, 2015 02:33 pm IST,  Updated : May 02, 2015 02:35 pm IST

मुंबई: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता अब तक लगभग हर बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन इन दिनों लारा एक बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करने को लेकर बेहद

लारा  इस हीरो के साथ...- India TV Hindi
लारा इस हीरो के साथ काम करने को लेकर हैं उत्‍साहित

मुंबई: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता अब तक लगभग हर बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन इन दिनों लारा एक बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लेकिन क्या वो हीरो भी लारा के साथ काम करने को लेकर इतना ही उत्साहित है?

लारा दत्ता अपनी आने वाली फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' में अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म के लिए वह जल्द शूटिंग शुरू कर रही हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही 'सिंह इज़ ब्लिंग' इस पूर्व मिस यूनिवर्स की अक्षय कुमार के साथ आठवीं फिल्म होगी। लारा अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' के बाद 'आन: मेन एट वर्क', 'इंसान', 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर', 'भागम भाग', 'ब्लू' और 'हाउसफुल' में अक्षय के साथ काम कर चुकी हैं।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लारा ने ट्वीट किया, 'अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज़ ब्लिंग' की शुरुआत को लेकर बेहद रोमांचित हूं। एकसाथ कितनी फिल्में हम कर चुके हैं, मुझे तो उसकी गिनती भी भूल गई है। लारा ने इससे पहले बताया था कि वह इस फिल्म में एक नए अवतार में नजर आएंगी।

पिछले महीने लारा ने लिखा था, 'आपने मुझे 'ब्लू' में ग्लैमरस अवतार में देखा, फिर 'बिल्लू' में मैं देसी रूप में थी। अब आप 'सिंह इज़ ब्लिंग' में मुझे एक ऐसे अवतार में देखेंगे, जिसमें आपने मुझे पहले कभी नहीं देखा। एक बच्चे की मां लारा की पिछली फिल्म 'डेविड' थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'फितूर' और 'नो एंट्री में एंट्री' शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन