1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लिपिस्टिक...' को मिला ये अवॉर्ड

'लिपिस्टिक...' को मिला ये अवॉर्ड

 Published : Mar 01, 2017 10:12 am IST,  Updated : Mar 01, 2017 10:12 am IST

जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से भी इनकार कर दिया उस फिल्म ने जीता है ग्लासगो फिल्म महोत्सव में अवॉर्ड।

lipistic under my burqa- India TV Hindi
lipistic under my burqa

ग्लासगो: जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से भी इनकार कर दिया उस फिल्म ने जीता है ग्लासगो फिल्म महोत्सव में अवॉर्ड। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का' की। फिल्म को ग्लासगो फिल्म महोत्सव में-2017 में ऑडिएंस अवॉर्ड मिला है। निर्देशक ने कहा यह अवॉर्ड मिलने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।

स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने सोमवार को श्रीवास्तव को यह अवार्ड प्रदान किया।

इस फिल्म के निर्माता प्रकाश झा हैं। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और रत्ना पाठक के अभिनय से सजी यह फिल्म छोटे कस्बे में रहने वाली विभिन्न उम्र की चार महिलाओं की कहानी है, जो अपने-अपने तरीके से खुलकर अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं।

भारत की केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म को 23 फरवरी को उत्तेजक दृश्यों और अपशब्दों का इस्तेमाल होने का आरोप लगाते हुए प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया था।

अलंकृता श्रीवास्तव ने अपने बयान में कहा, "मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि ग्लासगो फिल्म महोत्सव में 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' ने स्कॉटरेल ऑडियंस अवार्ड जीता है। फिलहाल जब कि महिला दृष्टिकोण के साथ बनी महिला प्रधान इस फिल्म को भारत में प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया गया है, मुझे लगता है कि यह अवार्ड मिलने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।"

उन्होंने कहा कि इस अवार्ड ने उन्हें उम्मीद और हौसला दिया है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के फैसले का गोविंद निहलानी, फरहान अख्तर, विवेक अग्निहोत्री, पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, आलिया भट्ट जैसी फिल्मी हस्तियों ने आलोचना की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन