1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फुकरे का सीक्वल करने में दबाव महसूस हो रहा है: रिचा चड्ढा

फुकरे का सीक्वल करने में दबाव महसूस हो रहा है: रिचा चड्ढा

 Written By: IANS
 Published : Nov 24, 2016 09:10 am IST,  Updated : Nov 24, 2016 09:10 am IST

'फुकरे रिटर्न्‍स' की शूटिंग शुरू कर चुकीं अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कहा कि लोगों को सीक्वल से बहुत-सी उम्मीदें हैं। वर्ष 2013 की फिल्म 'फुकरे' में माफिया सरगना की भूमिका निभा चुकीं ऋचा इसके सीक्वल के लिए तैयार हैं और इस बार वह दवाब महसूस कर रही हैं।

Richa Chadda | AP Photo- India TV Hindi
Richa Chadda | AP Photo

मुंबई: 'फुकरे रिटर्न्‍स' की शूटिंग शुरू कर चुकीं अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कहा कि लोगों को सीक्वल से बहुत-सी उम्मीदें हैं। वर्ष 2013 की फिल्म 'फुकरे' में माफिया सरगना की भूमिका निभा चुकीं ऋचा इसके सीक्वल के लिए तैयार हैं और इस बार वह दवाब महसूस कर रही हैं।

सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनेत्री ने कहा, 'सीक्वल से बहुत-सी उम्मीदें हैं। इसलिए अब मैं दवाब महसूस कर रही हूं। जब हमने 'फुकरे' की शूटिग की तो हम सभी छोटे और फिल्मी दुनिया में नए थे। वक्त बीत चुका हैं, हम सभी बड़े हो गए हैं। भोली का किरदार मेरे लिए सबसे यादगार है।' उन्होंने कहा, 'इसलिए इस बार मैं अधिक जागरूक हूं। 'मसान', 'लव सोनिया' और 'पावरप्ले' जैसी फिल्मों में दिखाई देने के बाद, मुझे पसंदीदा शैली में वापसी से राहत मिली है, जो कॉमेडी है।'

किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट के लिए हमेशा तैयार: रिचा चड्ढा

ऋचा हाल ही में बेब श्रृंखला 'पावरप्ले' की शूटिंग पूरी कर चुकीं हैं। इसमें वह महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। क्रिकेट में भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म में विवेक ओबेरॉय, अंगद बेदी और तनुज विरमानी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन