1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी शादी टूट जाने को लेकर बोलीं मनीषा कोइराला

अपनी शादी टूट जाने को लेकर बोलीं मनीषा कोइराला

 Published : May 29, 2017 06:56 pm IST,  Updated : May 29, 2017 06:56 pm IST

मनीषा कोइराला इन दिनों बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनीषा अपनी रील और रियल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देख चुकी हैं। अपनी शादी को लेकर उनका कहना है कि...

Manisha- India TV Hindi
Manisha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मनीषा अपनी रील और रियल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देख चुकी हैं। अपनी शादी को लेकर उनका कहना है कि यह उनका एक काल्पनिक विचार था और नेपाली व्यापारी सम्राट दहल के साथ कुछ समय तक चली अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए उन्होंने खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। मनीषा ने 2010 में शादी की थी लेकिन दोनों का यह रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और शादी के सिर्फ 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

मनीषा ने बताया, “मेरा शादी को लेकर एक काल्पनिक विचार था। अगर आप एक बुरे रिश्ते में हैं तो यह अच्छा है कि आप अलग हो जाएं। ऐसे में कड़वाहट नहीं रहेगी।“ उन्होंने कहा, “मैं जल्दबाजी करने की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। मैं शादी करना चाहती थी और फिर मैंने महसूस किया कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं। इसमें दूसरे पक्ष की कोई गलती नहीं है। मेरी ही गलती है।“ शाहरुख की बेटी सुहाना को लेकर शबाना आजमी ने की ये भविष्यवाणी

फिल्मी करियर के मोर्चे पर मनीषा की अगली फिल्म ‘डियर माया’ आने वाली है जिसमें वह एक अकेली अधेड़ उम्र की महिला का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी,  जो एक प्रेम पत्र मिलने तक घर से बाहर नहीं निकलती है। हालांकि, वास्तविक जीवन में वह रिश्ते में बंधने को उत्सुक नहीं है। उन्होंने बताया, “नहीं, इस समय मैं अपने जीवन और अपने काम पर ध्यान केन्द्रित कर रही हूं। मुझे कुछ देर इस तरह का जीवन जीने दें। हम बाद में देखेंगे क्या करेंगे।“ सुनैना भटनागर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून को प्रदर्शित होगी। इसके अलावा मनीषा को संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में वह नरगिस दत्त का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन