1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरी जिंदगी मिलने का जश्न मनाने जा रही हैं मनीषा कोइराला

दूसरी जिंदगी मिलने का जश्न मनाने जा रही हैं मनीषा कोइराला

 Published : Apr 26, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 01:34 pm IST

मनीषा कोइराला अपने जिंदगी में शायद अब तक हर तरह के वक्त का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्मकार सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से की थी। इसके बाद उन्हें कई तरह के दिलचस्प किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है।

manisha koirala- India TV Hindi
manisha koirala

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपने जिंदगी में शायद अब तक हर तरह के वक्त का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्मकार सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से की थी। इसके बाद उन्हें कई तरह के दिलचस्प किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझने के कारण उन्होंने वह सिनेमाजगत से दूर हो गईं। हालांकि अब उन्हें पूरी तरह इस बीमारी से छुटकारा मिल चुका है। मनीषा ने हाल ही में मीडिया से कहा है कि वह जल्द ही अपने कैंसर मुक्त होने के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगी।

मनीषा ने मंगलवार को एक समारोह में कहा, "जल्द ही मुझे कैंसर से मुक्त हुए 5 साल पूरे हो जाएंगे और मैं उसका जश्न मनाऊंगी।" मनीषा 2012 में कथित तौर पर अंडाशय के कैंसर से ग्रस्त हो गई थीं, जिसके लिए उन्होंने शीघ्र ही ऑपरेशन करा लिया था। मनीषा ने कहा, "मुझ पर ईश्वर की कृपा रही है। मुझे अपने डॉक्टर्स, शिक्षकों और परिवार का पूरा साथ मिला। इसलिए सब कुछ अच्छा हुआ।" मनीषा कोइराला का खुलासा, कैंसर के दौरान हो गई थीं एलियन जैसी

अभिनेत्री जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में उनकी मां नरगिस दत्त के किरदार में नजर आएंगी। मनीषा ने कहा, "यह फिल्म पिता और पुत्र की कहानी पर आधारित है। इसमें मेरा किरदार छोटा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं अपने किरदार के साथ इंसाफ करूंगी।" फिल्म में मनीषा के अलावा दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और विकी कौशल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रणबीर कपूर फिल्म में मुख्य किरदार में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन