नई दिल्ली: एक लाइव शो के दौरान एक डाक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में गिरफतार किए गए सिंगर मीका सिंह को एक घंटे के भीतर ही जमानत मिल गई।
मीका सिंह को आज दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में ले जाया गया था लेकिन कोर्ट से उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई थी।
क्या था मामला-
गौरतलब है कि इस साल अप्रेल में मीका सिंह एक लाईव शो के दौरान वहां पर मौजूद लोगों से विनती कर रहे थे कि महिलाएं एक तरफ हो जाए और आदमी दूसरी तरफ। लेकिन डां. साहब लगातार औरतों की तरफ जाने की कोशिश कर रहा था। ये देख मीका ने उसे पहले तो प्यार से समझाया मगर ये पता चलने पर कि वो आदमी नशे में है और बदतमीजी कर रहा है, मीका ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
इसके चलते दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में उस डॉक्टर ने मीका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी।